{"_id":"5b7ffe0042c7924653269869","slug":"congress-slams-pm-modi-over-ganga-polution-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव में मां गंगा को भुनाया और फिर भूल गए: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव में मां गंगा को भुनाया और फिर भूल गए: कांग्रेस
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Aug 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने गंगा नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चुनाव में 'मां गंगा' को भुनाया गया और फिर भूला दिया गया।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी दावा किया कि नमामि गंगे के तहत सिर्फ एक चौथाई परियोजनाएं ही पूरी हुई हैं।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मां गंगा के साथ मोदी जी का रवैया सही नहीं है। चुनाव के समय घड़ियाली आंसू बहाए गए। क्या गंगा ने उनको सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए बुलाया था?'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'चुनाव के समय गंगा की सफाई के मुद्दे को खूब भुनाया गया था। आरटीआई से पता चलता है कि गंगा में प्रदूषण का स्तर 2014 से ज्यादा हो गया है। चुनाव के समय मोदी जी ने कहा था कि मां गंगा ने बुलाया है।
विज्ञापन
आरटीआई से सही स्थिति का पता चल गया है।' सिंघवी ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह भी दावा किया, 'नमामि गंगे में 221 परियोजनाएँ पूरी होनी थी लेकिन 58 ही पूरी हुईं।
इसका मतलब यह है कि सरकार को चार साल पूरे हुए लेकिन सिर्फ एक चौथाई परियोजनाएं पूरी हुईं।"
उन्होंने कहा, 'जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार मार्च 2019 की समयसीमा तय की गई है जब गंगा की सफाई की स्थिति में 70-80 फीसदी सुधार हो जाएगा। जब अब तक कि स्थिति यह है तो फिर अगले महीने में कौन सी जादू की छड़ी घुमा देंगे?' उन्होंने आरोप लगाया, 'प्रधानमंत्री ने राजनीतिक रूप से गंगा को भुनाया है और फिर भूल गए।'