फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Shivsena ubt hit out at PM Modi over Shivaji Statue collapse news in hindi

Maharashtra: 'PM माफी कब मागेंगे?' शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले में कांग्रेस का सवाल; शिवसेना करेगी आंदोलन

Fri, 30 Aug 2024 03:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 30 Aug 2024 03:13 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने इस मामले में राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से पूछा कि क्या प्रतिमा की ऊंचाई को लेकर निर्णय लेने से पहले कोई वैज्ञानिक अध्ययन किया गया था। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि किसी की महत्वकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा की ऊंचाई तय तो नहीं की गई थी।

विज्ञापन
Congress Shivsena ubt hit out at PM Modi over Shivaji Statue collapse news in hindi
महाराष्ट्र में प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे के बीच कांग्रेस ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में उन्हें घेरा। दरअसल, 26 अगस्त को 35 फूट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई, जिसके बाद ही राज्य में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी तेज हो गई। जहां एक तरफ शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रही तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान पार्टी ने पीएम मोदी से माफी मांगने की भी मांग की। बता दें कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल नौसेना दिवस के मौके पर किया गया था। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन
पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे के दौरान प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कांग्रेस और अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस ने कई इलाकों में पोस्टर लगाए, जिसमें पीएम मोदी को जनता से माफी मांगने को कहा गया। इन पोस्टरों में प्रतिमा का अनावरण करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर और साथ में प्रतिमा ढहने की तस्वीर को साथ में दिखाया गया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वर्षा गायकवाड़ प्रदर्शन का हिस्सा बनने दादार के शिवाजी पार्क पहुंचीं। वह अपने साथ शिवाजी महाराज की एक छोटी मूर्ति लेकर आईं। उन्होंने मालवन में शिवाजी महाराष्ट्र की प्रतिमा ढहने पर पीएम मोदी से माफी की मांग की। 
विज्ञापन


वर्षा गायकवाड़ ने कहा, "शिवाजी महाराज को पूरे महाराष्ट्र और भारत में पूजा जाता है। हम उन्हें जनता का राजा कहते हैं। मालवन के राजकोट मिले में उनकी प्रतिमा ढह गई, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने ही किया था। सबसे पहले मैं पीएम मोदी से शिवाजी महाराज की प्रतिमा के लिए अरब सागर में किए गए भूमि पूजन के बारे में पूछना चाहती हूं। इससे पहले की प्रतिमा पूरी हो पाती, उद्घाटन के आठ महीने बाद ही ढह गई। इससे स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार हुआ है। मोदी जी आप कब माफी मांगेंगे?"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में शिवाजी महाराज प्रतिमा के संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कोल्हापुर पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाकर चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बाद में उन्हें सुंधुदुर्ग पुलिस के हवाले कर दिया। 

शिवसेना(यूबीटी) ने राज्य सरकार को घेरा
शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने इस मामले में राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से पूछा कि क्या प्रतिमा की ऊंचाई को लेकर निर्णय लेने से पहले कोई वैज्ञानिक अध्ययन किया गया था। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि किसी की महत्वकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा की ऊंचाई तय तो नहीं की गई थी।  हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिमा ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी समिति का गठन किया, जिसमें इंजीनियर, आईआईटी विशेषज्ञ और नौसेना के अधिकारी शामिल हैं। 


अंबादास दानवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "हमारे राजकोट किले में जाने के बाद मुख्यमंत्री ने तकनीकी समिति का गठन किया। यह मुद्दा महाराष्ट्र की आत्मा से जुड़ा है। अगर मुख्यमंत्री शिवाजी महाराज को मानते हैं तो वे मेरे सवालों का जवाब दें।" उन्होंने राज्य सरकार से पूछा कि क्या समिति में शामिलस किए गए लोगों ने कभी मिट्टी ने गणेश भगवान की प्रतिमा बनाई हैं? क्या वे ढही हुई मूर्ति का अध्ययन करने के योग्य और सक्षम हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed