फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Seva Dal engaged in serving pilgrims in Mahakumbh

Mahakumbh: महाकुंभ में तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटा है कांग्रेस सेवा दल; बुजुर्गों की ऐसे कर रहे मदद

Sun, 02 Feb 2025 07:04 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 02 Feb 2025 07:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्व विजय सिंह ने कहा कि सेवा दल के लंगर में प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्रियों को भोजन कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Congress Seva Dal engaged in serving pilgrims in Mahakumbh
महाकुंभ के तीर्थयात्रियों को भोजन कराते कांग्रेस के सेवादल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में जो जिस भी स्तर से बन पड़ रहा है, वह सेवा कार्य में जुटा है। कांग्रेस का दावा है कि उसका सेवा दल आजादी के पहले से ही महाकुंभ और हर माघ मेले में तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए कैंप लगाता है। इस दौरान बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाती है। एनएसयूआई के युवाओं के सहारे बुजुर्गों को उनके गंतव्य तक या बस पकड़ने के लिए बने बस अड्डों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सेवा दल का शिविर महाकुंभ के सेक्टर 15 में तुलसी मार्ग पर बनाया गया है, जबकि यूथ कांग्रेस का सेवा कार्य अरैल घाट पर संगम मार्ग पर किया जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले दिनों जब कुंभ में दुर्घटना घटी थी, उस दौरान भी एनएसयूआई और सेवा दल के लोगों ने लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाने का काम किया। इसके अलावा पीड़ितों के परिजनों को अस्पतालों तक पहुंचाने या उनका पता लगाने के लिए पुलिस बल के साथ मिलकर सहयोगात्मक कार्य किया। इस दौरान अनेक महिलाओं और बुजुर्गों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों की उपलब्धता वाले स्थानों तक पहुंचाने के लिए एनएसयूआई के युवाओं ने अच्छा कार्य किया।  
विज्ञापन


तीर्थयात्रियों को खिला रहे लंगर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्व विजय सिंह ने कहा कि सेवा दल के लंगर में प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्रियों को भोजन कराया जा रहा है। इसकी पूरी व्यवस्था कांग्रेस, सेवा दल और एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपने स्तर पर कर रहे हैं। लंगर में सुबह शाम को भोजन के अलावा लोगों को सुबह-शाम दोनों समय चाय पिलाई जा रही है। यह पूरा कार्य जनता की सेवा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed