फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress sets up a 13 member COVID19 Relief Task Force under chairmanship of former Union Health Minister Ghulam Nabi Azad

कोरोना से जंग : सोनिया गांधी ने राहत टास्क फोर्स का किया गठन, गुलाम नबी आजाद करेंगे नेतृत्व

Tue, 11 May 2021 10:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 May 2021 10:30 PM IST
सार

  इस टास्क फोर्स का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद करेंगे। इस कमेटी में प्रियंका गांधी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के अलावा अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, पवन कुमार बंसल, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, अजॉय कुमार, पवन खेरा, गुरदीप सिंह सप्पल का नाम शामिल है।
 

विज्ञापन
Congress sets up a 13 member COVID19 Relief Task Force under chairmanship of former Union Health Minister Ghulam Nabi Azad
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहत टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद करेंगे। इस कमेटी में प्रियंका गांधी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के अलावा अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, पवन कुमार बंसल, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, अजॉय कुमार, पवन खेरा, गुरदीप सिंह सप्पल का नाम शामिल है।

विज्ञापन


 गुलाम नबी आजाद को पार्टी के इस महत्वपूर्ण कार्यबल का प्रमुख बनाए जाने का इस मायने में खासा महत्व है क्योंकि वह कांग्रेस के उस ‘जी 23’ समूह का प्रमुख चेहरा हैं जो पार्टी में संगठनात्मक चुनाव और जिम्मेदारी के साथ जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग पिछले कई महीनों से कर रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कोरोना संकट में लोगों की मदद के लिए अपने राष्ट्रीय कार्यालय और प्रदेश इकाइयों के कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। पार्टी की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस भी सोशल मीडिया और फोन के माध्यमों से लोगों की मदद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed