{"_id":"5f4aca228ebc3e411324baf6","slug":"congress-says-the-country-fate-depends-on-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री के 'दैवीय घटना' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- देश भी 'भगवान भरोसे' है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वित्त मंत्री के 'दैवीय घटना' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- देश भी 'भगवान भरोसे' है
Sun, 30 Aug 2020 03:05 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 30 Aug 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
pawan khera
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने तंज कसते हुए कहा कि -सब कुछ मैं करुंगा, फिर बोला आत्मनिर्भर हो जाइए, अब कहते हैं भगवान भरोसे। हम सब भगवान भरोसे हैं, देश भी भगवान भरोसे हैं, लेकिन आप अपनी गलतियों को भी भगवान पर डाल देंगे, तो भगवान बड़ा दिल रखते हैं माफ कर देंगे, देश आपको माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
नोटबंदी, गलत जीएसटी और बिना योजना के लाकडाउन से देश की स्थिति हाथ से बाहर चली गई है असामान्य हो गई है। हर वर्ग आपसे नाराज है, पूरे देश में त्राहि-त्राहि मच रही है। वित्त मंत्री ने ये बात ईमानदारी से कह दी शायद उन्हें डांट भी पड़ेगी, क्योंकि निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी जी पर भरोसा मत करो अब भगवान पर भरोसा करो।
विज्ञापन