{"_id":"5c0586fabdec22419130243b","slug":"congress-says-retired-judge-kurian-joseph-statement-proved-right-to-interfere-in-the-judiciary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरियन के बयान से न्यायपालिका में दखल की बात सही साबित हुई : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुरियन के बयान से न्यायपालिका में दखल की बात सही साबित हुई : कांग्रेस
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक मनु सिंघवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस कुरियन जोसेफ के ताजा बयान से न्यायपालिका में कथित तौर पर दखल दिए जाने संबंधी सरकार पर लगाए गए उसके पूर्व के आरोप सत्य साबित हुए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कुछ घंटे पहले सेवानिवृत्त हुए जज के बयान से कांग्रेस की न्यायपालिका में हस्तक्षेप को लेकर जताई गई चिंता को बल मिला है। इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था पर किस प्रकार का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
मामले में संयुक्त संसदीय समिति या निष्पक्ष न्यायिक जांच बैठाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस इस मुद्दे को चुनावी राज्यों में उठाने के साथ संसद में भी उठाएगी। दरअसल, हाल ही रिटायर हुए जज कुरियन ने इस बात का खुलासा किया है कि सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा को कथित तौर पर बाहर से नियंत्रित किया जा रहा था। इसी के चलते चार वरिष्ठ जजों ने प्रेस कांफ्रेंस की थी।
विज्ञापन
सिंघवी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि देश को बताएं कि कैसे असंवैधानिक प्रक्रिया अपनाई गई। आखिर हस्तक्षेप का क्या तरीका था, कौन था जो दखल दे रहा था और कौन से मामलों में दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जवाब तो नहीं मिलेगा लेकिन फिर भी हमें इसका इंतजार है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 के बाद से सभी स्वायत्त संस्थानों पर हमले किए हैं। भाजपा को देश की संस्थाओं की चिंता नहीं है। उसे बस अपनी राजनीति की फिक्र है।