{"_id":"61323778bacfde7f4765ff2c","slug":"congress-says-pinarayi-government-is-responsible-for-rising-crimes-against-women-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस ने कहा, राज्य सरकार के सामने मूक दर्शक बन गई है पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस ने कहा, राज्य सरकार के सामने मूक दर्शक बन गई है पुलिस
Fri, 03 Sep 2021 08:26 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 03 Sep 2021 08:26 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी ने केरल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने कहा कि पुलिस राज्य सरकार के इशारों पर काम कर रही है।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
विस्तार
केरल में महिलाओं पर अत्याचार के मामले में कांग्रेस ने एक बार फिर कम्युनिस्ट सरकार पर हमला बोला है। इस बार उसने सीपीआई नेता एनी राजा के उस बयान को अपने हमले का हथियार बनाया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के लिए पुलिस को दोषी ठहराया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के अधीन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन
एनी ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें संदेह है कि केरल पुलिस में 'आरएसएस गैंग' है जो महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने में पुलिस की निष्क्रियता के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
वहीं, विपक्ष के नेता वीडी साथीसन ने कहा कि पुलिस महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करती है। साथीसन ने कहा कि एनी राजा की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं वो बहुत ही गंभीर हैं और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को इस बात पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता के मुरलीधरण और रमेश चेन्निथला ने भी पुलिस के बहाने राज्य की सरकार को घेरा।
विज्ञापन