{"_id":"5ac397b74f1c1bb9618b551b","slug":"congress-says-order-to-be-withdrawn-on-fake-news-is-the-victory-of-democracy-and-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake News पर आदेश वापस लिया जाना लोकतंत्र, मीडिया की जीत : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
Fake News पर आदेश वापस लिया जाना लोकतंत्र, मीडिया की जीत : कांग्रेस
एजेंसी, मुंबई
Updated Tue, 03 Apr 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने फेक न्यूज पर सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों को 24 घंटे के अंदर वापस लिए जाने को लोकतंत्र और मीडिया की जीत बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि फेक न्यूज पर दिशानिर्देश जारी कर सरकार ने मीडिया की स्वायत्तता पर पाबंदी लगाने का प्रयास किया। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष पाटिल ने कहा कि सरकार को 24 घंटे के अंदर ही इस फैसले को वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन
मैं एकजुट होकर इस फैसले का विरोध करने वाले सभी पत्रकारों को बधाई देता हूं। उन्होंने मराठी में जारी एक ट्वीट में कहा, फेक न्यूज के नाम पर सरकार मीडिया की स्वायत्तता पर पाबंदी लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
अहमद पटेल ने भी उठाए सवाल
कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, मैं फेक न्यूज पर अंकुश के प्रयास की सराहना करता हूं। क्या गारंटी है कि इसका इस्तेमाल ईमानदार पत्रकारों को प्रताड़ित करने के लिए नहीं किया जाएगा। यह कौन तय करेगा कि क्या फेक न्यूज है?