फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Says Kamal Nath Not Joining BJP

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे कमलनाथ? पार्टी ने किया खंडन

Sat, 22 Apr 2017 12:17 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह Updated Sat, 22 Apr 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
Congress Says Kamal Nath Not Joining BJP
कमलनाथ - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरें को कांग्रेस ने अफवाह बताया है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने आरोप लगाया है कि बीजेपी पार्टी के मनोबल को प्रभावित करने के लिए एक अभियान चला रही है। उन्होने कहा, "बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की छवि बिगाड़ने के लिए दुर्भावनापूर्ण और गंदा अभियान चला रही है। कमलनाथ केवल पार्टी के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक नहीं है, बल्कि चुनौतीपूर्ण समय में कांग्रेस की रणनीति बनाने में भी हिस्सा लेते रहे हैं।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कमलनाथ पार्टी के साथ बुरे समय 1977 से 1980 तक (प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा के बाद की अवधि) या 1989 और 2004 (जब पार्टी सत्ता में नहीं थी) पार्टी के हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-MCD चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव के बीच कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। अरविंदर सिंह लवली, अमित मलिक और बरखा शुक्ला पार्टी छोड़ चुकी हैं। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस के दिग्गज और वरिष्ठ नेता रहे एसएम कृष्णा ने 46 साल तक पार्टी में सेवा के बाद बीजेपी में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें-पार्टी से निकाले जाने पर बरखा बोलीं- राहुल ने साबित किया कांग्रेस उनके परिवार की जमींदारी
वहीं अटकलें ये भी है कि कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में इन रिपोर्टों का खंडन कर दिया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed