फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says Govt Package Only Worth Rs 3.22 Lakh Cr, PM Must Walk The Talk

पीएम मोदी का आर्थिक पैकेज 20 नहीं सिर्फ 3.22 लाख करोड़ का: कांग्रेस

Sun, 17 May 2020 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 17 May 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Congress says Govt Package Only Worth Rs 3.22 Lakh Cr, PM Must Walk The Talk
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

कांग्रेस ने रविवार को सरकार पर आर्थिक पैकेज के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र द्वारा घोषित उपाय भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का केवल 1.6 प्रतिशत हैं जो 3.22 लाख करोड़ रुपये है लेकिन प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये का दावा किया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'कथनी और करनी' एक समान रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम उपक्रमों तथा गरीबों के हाथों में पैसे देने की घोषणा की जानी चाहिए ताकि अर्थव्यवस्था में फिर से नयी जान आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देना और लोगों को केवल ऋण दिए जाने के बीच अंतर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए पैकेज पर बहस के लिए वित्तमंत्री को चुनौती दी।

शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'सरकार का आर्थिक पैकेज सिर्फ 3.22 लाख करोड़ रुपये का है और यह भारत की जीडीपी का सिर्फ 1.6 प्रतिशत है और यह 20 लाख करोड़ रुपये नहीं है, जैसा प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी।'

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री की घोषणा पर आपत्ति जताते हुए मैं वित्त मंत्री से सवाल कर रहा हूं और सरकार को चुनौती दे रहा हूं कि वह मेरे द्वारा दिए गए आंकड़ों को खारिज करे, मैं वित्त मंत्री के साथ बहस के लिए तैयार हूं।'


शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री को सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार की योजना के अभाव में सड़कों पर पैदल चलने के लिए मजबूर प्रवासियों की दुर्दशा पर सरकार को देश को जवाब देना चाहिए।

शर्मा ने विपक्षी पार्टी पर हमले के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और कहा कि देश को वित्त मंत्री से कुछ गंभीरता की उम्मीद है। उन्होंने सरकार से देश के उन गरीब नागरिकों से माफी मांगने को कहा जिन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है और जिनके मौलिक और कानूनी अधिकारों का उल्लंघन किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed