{"_id":"62b45d4897930f6601578233","slug":"congress-says-ed-busy-taking-enforced-directives-from-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: कांग्रेस ने मोदी सरकार और ईडी को लिया आड़े हाथ, कहा- प्रवर्तन निदेशालय केंद्र से निर्देश लेने में बिजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: कांग्रेस ने मोदी सरकार और ईडी को लिया आड़े हाथ, कहा- प्रवर्तन निदेशालय केंद्र से निर्देश लेने में बिजी
Thu, 23 Jun 2022 06:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 23 Jun 2022 06:02 PM IST
सार
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले आठ वर्षों में भाजपा सरकार के दावों का पर्दाफाश हो गया है। सभी केंद्रीय एजेंसियां सरकार के हाथों के मोहरे में सिमट कर रह गई हैं। ये सभी एजेंसियां केवल खुद का मजाक बनाने के लिए अपनी आंखों पर पट्टी बांधने के लिए कतार में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर आए दिन केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाती रहती हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा आरोपों से बचने के लिए सस्ती चालों का सहारा लेती है। वे पहले भी आरोप लगाते रहे हैं कि सभी केंद्रीय एजेंसियां सरकार के हाथों में सिमट गई हैं। उन्होंने कहा कि ईडी जैसी एक बार प्रतिष्ठित एजेंसी केंद्र सरकार द्वारा ‘लागू निर्देश’ लेने में व्यस्त है।
विज्ञापन
उन्होंने ईडी और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि श्रीलंकाई राज्य के स्वामित्व वाले सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अध्यक्ष ने एक संसदीय पैनल के समक्ष दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे पर अडानी समूह को एक पवन ऊर्जा परियोजना देने का दबाव डाला। उन्होंने कहा कि हमारे देश के इतिहास में शायद यह पहली और एकमात्र घटना है कि किसी पीएम के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता ने इसके बाद कई सवाल पूछे। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री एक निजी व्यक्ति को अनुचित लाभ क्यों देना चाहते थे? एक निजी व्यक्ति के लिए बिक्री एजेंट के रूप में कार्य करके प्रधान मंत्री ने भारत के गौरव को कम क्यों किया? उसकी क्या मजबूरी थी? ईडी और अन्य एजेंसियां इस सूचना पर क्यों सो रही हैं? गौरतलब है कि इसका लंका सरकार के साथ-साथ अदानी समूह ने भी खंडन किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ईडी द्वारा राहुल गांधी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। यह उनकी प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। यह केवल राजनीतिक स्टंट है और कुछ नहीं।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भाजपा सरकार के दावों का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी केंद्रीय एजेंसियां सरकार के हाथों के मोहरे में सिमट कर रह गई हैं। ये सभी एजेंसियां केवल खुद का मजाक बनाने के लिए अपनी आंखों पर पट्टी बांधने के लिए कतार में लगी हुई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब वे ईडी जैसी प्रतिष्ठित एजेंसी को प्रवर्तन निदेशालय नहीं बुला सकते... यह मोदी सरकार से 'लागू निर्देश' लेने में व्यस्त है। वल्लभ ने कहा कि ऐसे कई अन्य उदाहरण हैं जिनमें ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है, लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुना है।