फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says Al Qaeda indulging on polarization in India over Karnataka Hijab Controversy news in Hindi

कर्नाटक हिजाब विवाद: अलकायदा के बयान पर बोली कांग्रेस, देश में ध्रुवीकरण करना चाहता है प्रतिबंधित आतंकी संगठन

Thu, 07 Apr 2022 04:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 Apr 2022 04:50 PM IST
सार

कांग्रेस के महासचिव अजय माकन ने गुरुवार को बेंगलुरु में हिजाब विवाद को लेकर आतंकी संगठन अल कायदा के बयान पर आक्रोश जताया और भाजपा को भी निशाने पर लिया।

विज्ञापन
Congress says Al Qaeda indulging on polarization in India over Karnataka Hijab Controversy news in Hindi
कांग्रेस महासचिव अजय माकन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक हिजाब विवाद में कूदने के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को अलकायदा को आड़े हाथों लिया। पार्टी ने कहा कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन को हमारे देश के आंतरिक मामलों में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। इसके साथ ही कांग्रेस ने हिजाब के समर्थन में आवाज उठाने वाली कॉलेज छात्रा मुस्कान खान की तारीफ करने के लिए अलकायदा प्रमुख एमान अल जवाहिरी की भी निंदा की। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा दक्षिणपंथी संगठनों पर भी आरोप लगाया कि वह 2023 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए कर्नाटक के माहौल का ध्रुवीकरण करने की और इसे खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के महासचिव अजय माकन ने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम अलकायदा के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। अलकायदा एक आतंकवादी संगठन है जो कि प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


माकन ने कहा कि अलकायदा को हमारे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र के व्यवहार पर भी सवाल उठाए और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ गिरफ्तारी की भी मांग की। माकन ने आरोप लगाया कि ज्ञानेंद्र ने शांति को भंग करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अलकायदा और भाजपा एक ही काम कर रहे हैं। उनके बयान ध्रुवीकरण करने वाले और देश का माहौल खराब करने वाले हैं। कर्नाटक की एक मिश्रित संस्कृति है। यही कारण है कि बेंगलुरू और राज्य दुनिया भर के व्यापारियों और निवेशकों का सबसे पसंदीदा स्थान है। जवाहिरी ने कहा था कि हमें मूर्तिपूजक हिंदू लोकतंत्र की मृगतृष्णा से धोखा नहीं खाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed