फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress said PM Modi government cannot conduct exams without leaks, frauds

NEET-NET Row: परीक्षाओं में धांधली पर मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस; पीड़ित छात्रों से मिल सकते हैं राहुल गांधी

Thu, 20 Jun 2024 11:09 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Jun 2024 11:09 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री हर साल 'परीक्षा पे चर्चा' नाम से एक भव्य तमाशा करते हैं। मगर, उनकी सरकार लीक और धोखाधड़ी के बिना कोई परीक्षा आयोजित नहीं कर सकती।
 

विज्ञापन
congress said PM Modi government cannot conduct exams without leaks, frauds
जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नीट परीक्षा में हुई धांधली के बीच अब हाल ही में हुई यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। नेट की परीक्षा 18 जून को हुई थी। बताया जा रहा है कि यूजीसी को गृह मंत्रालय से पेपर आउट होने का इनपुट मिला है। लगातार परीक्षाओं में हो रही धांधली को लेकर अब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध दिया। सबसे पुरानी पार्टी ने कहा कि हर साल वह 'परीक्षा पे चर्चा' नाम से एक भव्य तमाशा करते हैं। मगर, उनकी सरकार लीक और धोखाधड़ी के बिना कोई परीक्षा आयोजित नहीं कर सकती। विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री से यह भी पूछा कि क्या वह लीक पे चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


राहुल-प्रियंका मिलेंगे छात्रों से 
इस बीच, कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार देर रात यूजीसी-नेट परीक्षा की अखंडता से समझौता होने की जानकारी मिलने के बाद यूजीसी-नेट को रद्द करने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री हर साल भव्य तमाशा करते
इसी को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक बड़ा पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री हर साल 'परीक्षा पे चर्चा' नाम से एक भव्य तमाशा करते हैं। मगर, उनकी सरकार लीक और धोखाधड़ी के बिना कोई परीक्षा आयोजित नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए की ईमानदारी गंभीर संदेह में 
उन्होंने आगे कहा कि नीट यूजी 2024 परीक्षा को लेकर बेहद गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। शिक्षा मंत्री को भी इन्हें स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ईमानदारी गंभीर संदेह के घेरे में है। अब परसों ही आयोजित हुई यूजीसी-नेट परीक्षा को कल रात रद्द कर दिया गया। दरअसल नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री की सरकार भारत की शिक्षा प्रणाली के लिए विनाशकारी रही है। 

परीक्षाओं का पूरी तरह से मजाक बना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का पूरी तरह से मजाक बना दिया है। एनसीईआरटी, यूजीसी और सीबीएसई का प्रोफेशनलिज्म खत्म हुआ है। साथ ही 2020 की नई शिक्षा नीति, भारत की शिक्षा प्रणाली को भविष्य के लिए तैयार करने के बजाय, केवल नागपुर शिक्षा नीति 2020 के रूप में कार्य करती है।

उन्होंने अंत में कहा कि यही ‘एंटायर पॉलीटिकल साइंस’ में एमए की विरासत है। क्या वह कभी 'लीक पे चर्चा करेंगे?

'पेपर लीक सरकार' करार
यूजीसी-नेट के रद्द होने के तुरंत बाद कांग्रेस ने बुधवार को मोदी सरकार को 'पेपर लीक सरकार' करार दिया और पूछा कि क्या शिक्षा मंत्री अब जिम्मेदारी लेंगे। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर हमला बोला और पूछा कि प्रधानमंत्री 'नीट परीक्षा पे चर्चा' कब करेंगे।


शिक्षा मंत्रालय द्वारा यूजीसी-नेट को रद्द करने के आदेश के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया और जवाबदेही तय करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed