{"_id":"600e08678ebc3e32ad021158","slug":"congress-said-parliamentary-session-will-be-stormy-if-farmers-demands-are-not-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून: कांग्रेस ने कहा- किसानों की मांगें नहीं मानी गईं, तो तूफानी होगा संसद सत्र ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कृषि कानून: कांग्रेस ने कहा- किसानों की मांगें नहीं मानी गईं, तो तूफानी होगा संसद सत्र
Mon, 25 Jan 2021 05:23 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 25 Jan 2021 05:23 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करते राहुल गांधी।
- फोटो : ANI
कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि कृषि कानूनों को रद्द करने की किसानों की मांग नहीं मानी गई तो आगामी संसद सत्र में घमासान होगा। लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश ने रविवार को कहा कि पार्टी संसद के दोनों सदनों में किसान आंदोलन के मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो दो हिस्सों में चलेगा। पहला हिस्सा 15 फरवरी को संपन्न होगा और सत्र का दूसरा हिस्सा 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। सुरेश ने कहा कि रिपब्लिक के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के व्हाट्सएप चैट के मुद्दे को भी उठाएगी।
विज्ञापन