सेंट्रल विस्टा परियोजना के नाम पर कर रहे हैं महल खड़ा : कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल विस्टा परियोजना के शिलान्यास के मौके पर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने इसे किसानों के आंदोलन से जोड़कर हमला बोला है। महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी को संबोधित ट्वीट में कहा कि मोदी जी इतिहास में यह भी दर्ज होगा कि जब अन्नदाता सड़कों पर 16 दिन से हक की लड़ाई लड़ रहे थे तब आप सेंट्रल विस्टा के नाम पर अपने लिए महल खड़ा कर रहे थे। उनका कहना है कि लोकतंत्र में सत्ता, सनक पूरी करने का नहीं, जनसेवा और लोक कल्याण का माध्यम होती है।
मोदी सरकार गरीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है
मानवाधिकार दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार गरीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है। उनका कहना है कि ये मानवता के विरुद्ध अपराध है। देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।
मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है।
ये मानवता के विरुद्ध अपराध है।
देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।#HumanRightsDay pic.twitter.com/aJIne2Ul8Lविज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 10, 2020