फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress said, do not make social media a battleground, leaders should speak on the party platform

कांग्रेस ने कहा, सोशल मीडिया को न बनाएं जंग का मैदान, पार्टी के मंच पर अपनी बात रखें नेता  

Sun, 02 Aug 2020 07:25 PM IST
Rajeev Rai डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 02 Aug 2020 07:25 PM IST
सार

पार्टी के नए और पुराने नेताओं के बीच लड़ाई सतह पर आने के बाद पार्टी ने दी नसीहत, मोदी सरकार के विरोध के लिए एक जुट हों सभी नेता                

विज्ञापन
Congress said, do not make social media a battleground, leaders should speak on the party platform
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस में नए बनाम पुराने नेताओं की जंग सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद पार्टी ने इसे थामने की कोशिश की है। रविवार को पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और सभी को यहां अपने विचार रखने की आज़ादी है, लेकिन इसके लिए सोशल मीडिया की बजाय पार्टी के उचित मंच का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस समय देश एक बड़ी त्रासदी को झेल रहा हो और केंद्र सरकार लोगों को विकल्प दे पाने में नकाल साबित हो रही हो, पार्टी नेताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे सभी एकजुट होकर देश की जनता को एक विकल्प देने के लिए काम करें।

विज्ञापन

पार्टी के ही कुछ नेताओं के द्वारा मनमोहन सिंह सरकार पर तंज कसने पर उन्होंने कहा कि यह यूपीए शासन काल ही रहा था जिसमें देश को एक अच्छी आर्थिक मजबूती दी गई। इसी शासनकाल में करोड़ों गरीब परिवारों को आर्थिक गरीबी के दुष्चक्र से बचाया गया था। हर वर्ग के व्यापार फल-फूल रहे थे और युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा था। लेकिन आज का हताश युवा इस बात का प्रमाण है कि आज किसी एक भी क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा है।  

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार पर पूरी साजिश के तहत आरोप लगाए गये थे। इसके लिए झूठ के आधार पर एक आन्दोलन खड़ा किया गया और सीएजी की फर्जी रिपोर्ट के आधार पर माहौल बनाया गया। आज सरकार बदलने के छ: साल बाद यह साबित हो गया है कि उस सरकार में न तो किसी प्रकार का घोटाला किया गया था और न ही प्रशासन में किसी तरह की खामी पाई गई। उलटे जिन लोगों ने साजिश कर आन्दोलन खड़ा किया था, वे सभी आज उपकृत किए जा रहे हैं और उन्हें बड़ी-बड़ी पोस्ट ईनाम के तौर पर दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्टी का यह रुख ऐसे समय में सामने आया है जब पार्टी के पुराने दिग्गज नेता कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और गुलाम नबी आज़ाद कथित तौर पर राहुल की टीम और उनकी कार्यशैली से नाराज बताये जा रहे हैं तो मनीष तिवारी जैसे नेताओं ने सोशल मीडिया पर कुछ नेताओं को खूब लताड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed