फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress said can modi government will release caste based census 

जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी करे मोदी सरकार: कांग्रेस

Thu, 02 Aug 2018 05:41 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
Congress said can modi government will release caste based census 

कांग्रेस ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक करनी चाहिए। पार्टी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने के बाद ओबीसी वर्गों को उनके अधिकार देने की मांग ‘सियासी जुमला’ नहीं बनना चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष और सांसद ताम्रध्वज साहू ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आयोग को संवैधानिक दर्जे के प्रावधान वाले विधेयक का कभी विरोध नहीं किया, हम सिर्फ महिला सदस्य की मांग कर रहे थे। लेकिन भाजपा के नेताओं ने प्रचारित किया कि हम इस विधेयक के खिलाफ हैं।’’ 
विज्ञापन


लोकसभा में आज ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा की पृष्ठभूमि में उन्होंने कहा, ‘‘ओबीसी वर्गों को न्याय मिलने की बात चुनावी जुमला नहीं बनना चाहिए।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहू ने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का कदम उठाया था ताकि जिसकी जितनी भागीदारी है, उसे हिस्सेदारी मिल सके। हमारी मांग है कि सरकार जातिगत जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक करे।’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी वर्गों और दलितों के हितों का खयाल रखा है। मंडल आयोग की सिफारिशों को सही मायनों में पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्री रहते कांग्रेस सरकार के समय लागू किया गया।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed