फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress reviewing defeat of Rahul Gandhi in Amethi lok sabha seat

राहुल-सोनिया की विशेष टीम बताएगी, क्यों हुई अमेठी सीट पर हार

Sat, 01 Jun 2019 01:46 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 01 Jun 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Congress reviewing defeat of Rahul Gandhi in Amethi lok sabha seat
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी ने अपनी पारंपरिक सीट रही अमेठी में हार के कारणों की विवेचना शुरू कर दी है। इस सीट के पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था पर उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी की वजह से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी का राजनीतिक कामकाज देखने वाले कांग्रेस नेता जुबेर खान और यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा ने हार के कारणों की जांच के लिए तीन दिनों से अमेठी में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव सिंह का कहना है कि हार की समीक्षा की शुरुआत गांवों से की जा रही है। पार्टी की टीम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर प्रमुखों से मुलाकात करके वजह जानने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55,120 मतों के अंतर से चुनाव में शिकस्त दी है। इसके बाद अमेठी के कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने अपने इस्तीफे की पेशकश भी की थी। कांग्रेस नेता धर्मेंद शुक्ला ने राहुल गांधी के प्रतिनिधि को पत्र लिखकर चंद्रकांत दुबे को हार की वजह बताया था। साथ ही उनकी जांच किए जाने की मांग भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed