फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress retains hold over Nagpur and VBA wins president and vice president posts in Akola Zilla Parishad

Panchayat Samiti Elections: नागपुर जिला परिषद पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार, अकोला में VBA ने मारी बाजी

Mon, 17 Oct 2022 10:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 17 Oct 2022 10:52 PM IST
सार

नागपुर उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का गृह जिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी ये गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के मजबूत होते इन कदमों को भाजपा के लिए खतरे की घंटी के रूप में भी देखा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Congress retains hold over Nagpur and VBA wins president and vice president posts in Akola Zilla Parishad
कांग्रेस ने मारी बाजी। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बाद बनी भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट की सरकार के बाद भी नागपुर में कांग्रेस का दबदबा कायम है। नागपुर में भले ही संघ का मुख्यालय हो लेकिन यहां जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। जिसके चलते कांग्रेस ने नागपुर जिला परिषद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।  

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों की विशेष आम सभा की बैठक के दौरान कांग्रेस की मुक्ता कोकर्डे को अध्यक्ष और कुंडा राउत को उपाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बताया कि 57 सदस्यों वाली इस जिला परिषद सदस्यों की आम सभा की विशेष बैठक में हुए चुनावों में मुक्ता कोकर्डे को 39 वोट जबकि कुंडा राउत को 38 वोट मिले। 
विज्ञापन


 गौरतलब है कि निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि बर्वे ने पांच साल के कार्यकाल के ढाई साल पूरे किए। रश्मि बर्वे भी  कांग्रेस नेता हैं। बता दें कि भाजपा ने इस चुनाव के लिए अपने किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा था। वहीं,इस मौके पर पूर्व मंत्री और नागपुर कांग्रेस की ग्रामीण इकाई के प्रमुख राजेंद्र मुलक ने पार्टी के उम्मीदवारों की जीत को  ऐतिहासिक बताते हुए दावा किया कि भाजपा नागपुर में हार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नागपुर उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का गृह जिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी ये गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के मजबूत होते इन कदमों को भाजपा के लिए खतरे की घंटी के रूप में भी देखा जा रहा है। 


 वीबीए ने जीता अकोला जिला परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद
वहीं, अकोला जिला परिषद में वंचित बहुजन अघाड़ी को सफलता मिली है। यहां  वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) की संगीता अधाऊ और सुनील फातकर को अकोला जिला परिषद का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। एक अधिकारी ने बताया कि 53 में से 48 जिला परिषद सदस्यों ने मतदान किया। जिसके चलते वीबीए को 25 और महा विकास अघाड़ी को 23 वोट मिले।  जबकि भारतीय जनता पार्टी के पांच सदस्यों ने चुनाव में भाग नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed