फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress releases names of candidates for 40 seats for Mizoram Assembly Elections

मिजोरम विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने कुल 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

Wed, 24 Oct 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
Congress releases names of candidates for 40 seats for Mizoram Assembly Elections
प्रतीकात्मक तस्वीर

कांग्रेस ने बुधवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। बता दें कि चुनाव आयोग ने बीते 6 अक्टूबर को पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना) में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया था। मिजोरम में कुल 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां 28 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

 







मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 :

  • 2 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी 
  • नामांकन का आखिरी दिन 9 नवंबर 2018
  • नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन 14 नवंबर 2018 
  • मतदान की तारीख 28 नवंबर 2018
  • 11 दिसंबर 2018 को नतीजे आएंगे 

मिजोरम में जेडपीएम ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की

मिजोरम के छह क्षेत्रीय दलों को लेकर बने जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने बुधवार को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। जेडपीएम का कामकाज देखने के लिए जाने-माने नागरिकों व सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने वाले नेताओं को लेकर एक बुजुर्ग शाखा का गठन किया गया है जिसे स्थानीय भाषा में वाल उपा कौंसिल कहा जाता है। इस कौंसिल के नेताओं ने ही उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस की तरह जेडपीएम ने भी चकमा स्वायत्त जिला परिषद इलाके की दो सीटों और लाई व मारा स्वायत्त परिषद इलाके की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है।

जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा दो सीटों से चुनाव लडे़ंगे। इनमें मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ललथनहवला की शेरछिप सीट भी है। पार्टी के प्रवक्ता के. सापडांगा आइजल पूर्व-1 सीट से मैदान में उतरेंगे। यहां उनका मुकाबला मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जोरमथांगा से होगा। जेडपीएम ने दो महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिए हैं। इनमें से एफ. लालरिंटलुआंगी डंपा सीट से और लालरिनपुई लुंग्लेई पूर्व सीट से मैदान में उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed