{"_id":"5ca3b7b4bdec22143b6f1577","slug":"congress-releases-a-list-of-20-candidates-for-loksabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की एक और सूची जारी, मधु कोड़ा की पत्नी और पवन बंसल को टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की एक और सूची जारी, मधु कोड़ा की पत्नी और पवन बंसल को टिकट
Wed, 03 Apr 2019 07:42 PM IST
पल्लवी कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पल्लवी कश्यप
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
कांग्रेस ने पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से मंगलवार को टिकट दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पंजाब के छह, गुजरात से चार, झारखंड से तीन, ओडिशा एवं कर्नाटक से दो-दो और हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली से एक-एक प्रत्याशी का नाम है।
विज्ञापन
विपक्षी पार्टी ने झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दिया है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से पार्टी ने पवन काजल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
वहीं पंजाब में कांग्रेस ने गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। होशियारपुर से पार्टी ने राजकुमार छब्बेवाल को टिकट दिया है।