Karnataka: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तटीय क्षेत्र के लिए जारी किया 10 सूत्रीय घोषणापत्र, किए ये वादे
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने समारोह में कहा कि कांग्रेस केवल वादे नहीं करती है बल्कि वह यह भी जानती है कि पर्याप्त धनराशि जारी कर उन्हें कैसे पूरा किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल झूठ से लोगों को सम्मोहित करने की कोशिश करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले तटीय क्षेत्र के लिए दस सूत्री घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने, पर्यटन के विकास और समाज में सद्भाव पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विधान परिषद में विपक्ष के नेता बी के हरिप्रसाद ने रविवार रात यहां करावली उत्सव मैदान में आयोजित प्रजाध्वनि यात्रा कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। हरिप्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए 2,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ एक करावली विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।
धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटना चाहती भाजपा: सिद्धारमैया
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने समारोह में कहा कि कांग्रेस केवल वादे नहीं करती है बल्कि वह यह भी जानती है कि पर्याप्त धनराशि जारी कर उन्हें कैसे पूरा किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल झूठ से लोगों को सम्मोहित करने की कोशिश करती है और लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और यही कारण है कि ठेकेदारों ने इसे 40 प्रतिशत कमीशन सरकार का नाम दिया है।
शासन में बदलाव लाना कांग्रेस का लक्ष्य: डीके शिवकुमार
केपीसीसी अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, भाजपा पिछले चुनावों में किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य शासन में बदलाव लाना है और उसे भरोसा है कि पार्टी आगामी चुनावों में बहुमत हासिल करेगी।
भाजपा ने तटीय इलाके को बना दिया सांप्रदायिकता की फैक्ट्री: रणदीप सुरजेवाला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुजरेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने तटीय इलाके को सांप्रदायिकता की फैक्ट्री में तब्दील कर दिया है और अब उनके झूठे कारनामों का उचित जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, 'जब हम महंगाई की बात करते हैं तो भाजपा हिंदुओं और मुसलमानों के बारे में बोलती है। हम लोगों को जोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन वे लोगों को डिस्कनेक्ट कर देते हैं।'
सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस : जी परमेश्वर
घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष जी. परमेश्वर ने भरोसा जताया कि कांग्रेस राज्य में सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बदलाव लाने के लिए तटीय क्षेत्र के लिए एक अलग चुनावी घोषणापत्र लेकर आई है। वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनार्दन पुजारी, पूर्व विधायक मोहियुद्दीन बावा, रामनाथ राय, अभयचंद्र जैन, विनय कुमार सोराके और दोनों तटीय जिलों के कई कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में मौजूद थे।