फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress released manifesto for young voters guaranteed jobs to youth

Congress: युवा वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं को नौकरी की गारंटी, पढ़ें वादें

Fri, 08 Mar 2024 06:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2024 06:31 AM IST
सार

घोषणापत्र के अनुसार चौथी गारंटी सामाजिक सुरक्षा की होगी, जिसके तहत ट्रक ड्राइवर, मैकेनिक, कारपेंटर, डिलीवरी ब्वॉय और टैक्सी ड्राइवर जैसे काम करने वालों को पेंशन के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून बनाएगी।

विज्ञापन
Congress released manifesto for young voters guaranteed jobs to youth
कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस ने देश के युवा वोटरों को लुभाने के अपने गारंटी वाले पैंतरे को धार देते हुए युवा न्याय नाम से घोषणापत्र जारी किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर घोषणापत्र जारी करते हुए लिखा, 2024 में कांग्रेस की सरकार बनते ही देश के युवाओं को भर्ती का भरोसा देकर, एक रोजगार क्रांति की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन

कांग्रेस देश के करोड़ों युवाओं के लिए पांच बड़ी घोषणाएं कर रही है। इनमें सबसे पहली घोषणा है भर्ती भरोसा, इसके तहत देश के युवाओं को केंद्र सरकार के 30 लाख के करीब रिक्त पदों पर भर्ती की गारंटी दी जाएगी। दूसरी गारंटी पहली नौकरी की होगी। इसके तहत 25 वर्ष से कम उम्र के पढ़े-लिख युवाओं को 1 लाख रुपये सालाना यानी 8,500 रुपये प्रतिमाह की नौकरी की गारंटी दी जाएगी। इसके लिए सरकार प्रशिक्षुता का अधिकार कानून लाएगी। तीसरी गारंटी पेपर लीक से मुक्ति की दी जाएगी। इसके लिए भी सरकार एक कानून लेकर आएगी।

विज्ञापन

ट्रक-टैक्सी ड्राइवरों को पेंशन
घोषणापत्र के अनुसार चौथी गारंटी सामाजिक सुरक्षा की होगी, जिसके तहत ट्रक ड्राइवर, मैकेनिक, कारपेंटर, डिलीवरी ब्वॉय और टैक्सी ड्राइवर जैसे काम करने वालों को पेंशन के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून बनाएगी। इसके अलावा युवा रोशनी नाम से 5 हजार करोड़ रुपये का एक फंड बनाया जाएगा, जिसे देश के सभी जिलों में बराबर बांटा जाएगा। इस राशि से 40 वर्ष से कम के युवा स्टार्टअप शुरू कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed