{"_id":"5e201ab08ebc3e4b11781f68","slug":"congress-rebel-mla-suspended-in-puducherry-accused-of-involvement-in-anti-party-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी में कांग्रेस का बागी विधायक निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी में कांग्रेस का बागी विधायक निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
Thu, 16 Jan 2020 01:41 PM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, पुडुचेरी
पीटीआई, पुडुचेरी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडुचेरी में कांग्रेस के बागी विधायक एन धनवेलू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के कारण पार्टी से बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष ए नमास्सिवायम ने यहां आनन फानन में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि धनवेलू पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और उन्होंने पार्टी अनुशासन के मूलभूत सिद्धांतों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। धनवेलू की पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अवगत कराने के बाद नमास्सिवायम मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के साथ बुधवार को दिल्ली से लौटे थे।
विज्ञापन
पीसीसी नेता ने कहा कि आला कमान की सिफारिश पर धनवेलू को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि धनवेलू को कारण बताओ नोटिस जारी करके उनसे अपना जवाब देने को कहा जाएगा जिसके बाद पार्टी की अनुशासन समिति आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
धनवेलू को कारण बताओ नोटिस का जवाब एक सप्ताह में देने को कहा गया है। नमास्सिवायम ने आरोप लगाया कि धनवेलू विपक्षी एआईएनआरसी और भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे।
धनवेलू ने केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर हाल में गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने उपराज्यपाल किरण बेदी से भी उनके कार्यालय में मुलाकात की थी और उन्हें मुख्यमंत्री एवं उनके कैबिनेट सहयोगियों के कथित भ्रष्टाचार और घोटालों के बारे में बताया था।
संवाददाता सम्मेलन में मौजूद मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि क्या धनवेलू को विधायक के तौर पर अयोग्य करार दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि धनवेलू को भेजे गए कारण बताओ नोटिस का जवाब आने का इंतजार कीजिए।