कांग्रेस नेता केसी राममूर्ति ने राज्यसभा सदस्य पद से दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता केसी राममूर्ति ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने उपराष्ट्रपति सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। राममूर्ति, कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य थे।
Sources: Congress Rajya Sabha MP from Karnataka KC Ramamurthy has submitted his resignation to the Vice President Secretariat, his resignation has been accepted
— ANI (@ANI) October 16, 2019विज्ञापन
राममूर्ति के इस्तीफा देने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जून 2016 में राममूर्ति राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। तब कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ थ, जिनमें से तीन कांग्रेस जबकि एक भाजपा के खाते में गई थी।
कांग्रेस से ऑस्कर फर्नांडिस, जयराम रमेश और केसी राममूर्ति राज्यसभा के लिए चुने गए थे, जबकि भातपा से निर्मला सीतारमन राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुई थीं।