फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: Rahul Gandhi will three-day US visit from september 8, will meet students and NRI's

Congress: तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, छात्रों और भारतीय प्रवासियों से करेंगे मुलाकात

Sat, 31 Aug 2024 04:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 31 Aug 2024 04:25 PM IST
सार

Congress: भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी 8 से 10 सितंबर तक अमेरिका का दौरा करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद उनका यह पहला अमेरिकी दौरा होगा। 

विज्ञापन
Congress: Rahul Gandhi will three-day US visit from september 8, will meet students and NRI's
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 से 10 सितंबर तक अमेरिका का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वॉशिंगटन डीसी और डेल्लास में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे। जिसमें एक कार्यक्रम टेक्सस विश्वविद्यालय का भी शामिल है। भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी के इस दौरे की जानकारी दी। यह लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल का पहला अमेरिका दौरा है। 

विज्ञापन


पित्रोदा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जब से राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं, तब से भारतीय प्रवासी अध्यक्ष के तौर पर उन्हें प्रवासी भारतीयों, राजनयिकों, कारोबारी नेताओं और अंतरराष्ट्रीय मीडिया से राहुल गांधी के साथ बातचीत करने के लिए कई अनुरोध (रिक्वेस्ट) मिले हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, अब राहुल गांधी अमेरिका के एक छोटे से दौरे पर आ रहे हैं। वे आठ सितंबर को डेल्लास और 9-10 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी में होंगे। डेल्लास में हम टेक्सस विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षा समुदाय से जुड़े लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। वहां एक बड़ी सामुदायिक सभा होगी। हम कुछ तकनीकी विशेषज्ञों से भी मिलेंगे और डेल्लास क्षेत्र के नेताओं के साथ रात्रिभोज करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पित्रोदा ने बताया कि अगले दिन राहुल गांधी वॉशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे, जहां वे थिंक टैंक, नेशनल प्रेस क्लब और अन्य लोगों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, कई तरह के लोगों के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, क्योंकि हमने पाया है कि लोगों में (भारत के) उन राज्यों के प्रति काफी उत्साह है, जहां कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने कहा, हम इस दौरे को बहुत सफल मानकर चल रहे हैं। 
  
राहुल गांधी पांच बार सांसद रह चुके हैं और अभी रायबरेली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो पहले उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी दो सीटों से जीते हैं। लेकिन उन्होंने केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट पर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने पहली 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से जीत हासिल कर लोकसभा में प्रवेश किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed