{"_id":"5c5d34fabdec22739b06a3f6","slug":"congress-rahul-gandhi-says-no-problem-on-robert-vadra-priyanka-gandhi-poster-and-his-poster-ed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीजाश्री की जांच पर बोले राहुल गांधी...'नो प्रॉब्लम', पोस्टर में एक साथ दिखे राहुल-प्रियंका-वाड्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जीजाश्री की जांच पर बोले राहुल गांधी...'नो प्रॉब्लम', पोस्टर में एक साथ दिखे राहुल-प्रियंका-वाड्रा
Fri, 08 Feb 2019 01:23 PM IST
Jitendra Bhardwaj
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: Jitendra Bhardwaj
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
congress poster
- फोटो : Amar Ujala
राहुल गांधी राफेल पर बात करने आए थे। एक सवाल जीजाश्री राबर्ट वाड्रा को लेकर भी पूछ लिया गया। इस पर वे न तो तैश में आए और न विचलित हुए। सवाल था कि ईडी में वाड्रा की लगातार पेशी हो रही है।राहुल ने एक आत्मविश्वास भरे लहजे में जवाब दिया। बोले...नो प्रॉब्लम। हमें जांच से कोई परेशानी नहीं है। आप जांच किजिये और कानून के अनुसार करें। साथ बैठे पी. चिदंबरम की ओर इशारा करते राहुल बोले, ये भी तो हैं। किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। ये सहयोग करेंगे और जवाब देंगे। मगर, पीएम मोदी राफेल पर भी कोई जवाब दे दें।
विज्ञापन
दूसरी ओर कांग्रेस दफ्तर के बाहर कई ऐसे पोस्टर लगे हुए थे, जिनमें राहुल और प्रियंका के साथ वाड्रा भी दिखाई दे रहे हैं।
आपको ध्यान होगा कि दो रोज पहले कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक सम्मेलन में राहुल गांधी मोदी सरकार को लेकर तैश में आ गए थे। उन्होंने एनडीए-भाजपा के अलावा पीएम मोदी पर भी जोरदार हमला बोला था।शुक्रवार सुबह हुई प्रेसवार्ता में राहुल काफी निश्चिंत दिखार्द दे रहे थे। उन्होंने करीब-करीब हर सवाल का जवाब दिया। बोले, देश में कॉर्पोरेट जगत और रक्षा मंत्रालय के बीच लड़ाई चल रही है।राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अंबानी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जब उनसे राबर्ट वाड्रा को लेकर सवाल पूछा गया तो बोले, कानून के दायरे में रहकर कोई भी जांच कराओ। वे सहयोग कर रहे हैं। आगे भी जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होंगे। चिदंबरम भी जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि राबर्ट वाड्रा दो दिन से लगातार प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हो रहे हैं।प्रियंका गांधी उन्हें ईडी दफतर तक छोड़कर आई थी। रात को जब पूछताछ खत्म हुई तो वे ही अपने पति राबर्ट वाड्रा को ईडी दफ्तर लेने पहुंची। इसी तरह पी. चिदंबरम भी आईएनएक्स मामले में ईडी दफ्तर में जा रहे हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी और दूसरे कांग्रेसी नेता यह बात कह चुके हैं कि जनता सब समझती है। राजनीतिक द्वेष के चलते वाड्रा से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
शुरू में जब वाड्रा से पूछताछ हुई तो ऐसी चर्चा बाहर आई कि गांधी परिवार में वाड्रा को लेकर सब कुछ ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव सिर पर है और ऐसे संदेश कहीं न कहीं पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसे देखते हुए प्रियंका खुद ईडी दफ्तर में अपने पति को छोड़ने और लेने आई। इतना ही नहीं, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर ऐसे पोस्टर भी लगवा दिए गए, जिनमें राहुल-प्रियंका-वाड्रा तीनों एक साथ दिख रहे हैं।