फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: Rahul Gandhi's meeting with party leaders, Karnataka CM was also present

Congress: राहुल गांधी की पार्टी नेताओं के साथ बैठक, कर्नाटक सीएम भी रहे मौजूद

Fri, 07 Jun 2024 07:51 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 07 Jun 2024 07:51 PM IST
सार

कर्नाटक के बंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Congress: Rahul Gandhi's meeting with party leaders, Karnataka CM was also present
राहुल गांधी ने बंगलुरु में की नेताओं के साथ बैठक - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के बंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए, जिसका परिणाम चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी किया। इस लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने पूरा जोर लगाया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने विपक्षी दलों को जोड़कर इंडी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा। हालांकि चुनाव परिणाम में कांग्रेस को सिर्फ 99 सीट मिल सकीं। वहीं इंडी गठबंधन 230 सीट जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन

 
इस लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी की सीटों की संख्या भी बढ़ी है, जो कि पिछले 2019 के चुनाव में 52 थीं, अब बढ़कर 99 हो गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है, जो कि उनके 2019 की 303 सीटों से काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने अपने जीत का ग्राफ सुधारा है। कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव में 99 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए के पास 292 सीट हैं, जबकि इंडी गठबंधन ने 230 सीट जीता है। 


नेता एचके पाटिल ने राहुल गांधी के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि हम सब पार्टी की ताकत हैं। इस लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की। जिसमें वोट प्रतिशत 45.43 रहा। वहीं भाजपा ने 17 सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन वोट का प्रतिशत 46.06 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed