फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Rahul Gandhi on BJP, said- difficult to walk on Mahatma Gandhi footsteps

Rahul Gandhi: बापू की विरासत हथियाना आसान, पदचिह्नों पर चलना मुश्किल...राहुल का भाजपा पर तंज

Sun, 02 Oct 2022 06:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Oct 2022 06:49 PM IST
सार

राहुल ने कहा, महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा ने पिछले आठ वर्षों में देश में असमानता और विभाजन को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, इन लोगों ने कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी का क्षरण किया है।

विज्ञापन
Congress Rahul Gandhi on BJP, said- difficult to walk on Mahatma Gandhi footsteps
राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के बदनवालु में खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सत्ता में बैठे लोगों के लिए महात्मा गांधी की विरासत को हथियाना आसान है, लेकिन उनके पदचिह्नों पर चलना मुश्किल है।

विज्ञापन


राहुल ने कहा, महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा ने पिछले आठ वर्षों में देश में असमानता और विभाजन को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, इन लोगों ने कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी का क्षरण किया है। हम भारत के उस महान सपूत को याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। हमारी याद इस तथ्य से और अधिक मार्मिक हो जाती है कि हम भारत जोड़ो यात्रा के 25 वें दिन में हैं। यह एक पदयात्रा है, जिसमें हम उनके अहिंसा, एकता, समानता और न्याय के रास्ते पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया। आज गांधी जयंती पर हम प्रण लेते हैं, जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी छह अक्तूबर को कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed