फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi coronavirus positive News: Congress Rahul gandhi corona positive says After experiencing mild symptoms I have just tested positive for COVID

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी महामारी की चपेट में, पीएम ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Tue, 20 Apr 2021 03:19 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 20 Apr 2021 03:19 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके बताया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोविड के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
Rahul Gandhi coronavirus positive News: Congress Rahul gandhi corona positive says After experiencing mild symptoms I have just tested positive for COVID
राहुल गांधी कोरोना वायरस सकारात्मक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण नजर आए थे। इसके बाद टेस्ट कराया तो संक्रमित होने की जानकारी मिली। राहुल गांधी ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से मैं अपील करता हूं कि वे सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन करें और सुरक्षित रहें। 

विज्ञापन

 
पीएम ने किया यह ट्वीट
राहुल गांधी के संक्रमित होने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी की अच्छी सेहत व स्वास्थ्य में जल्दी सुधार के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र सरकार की टीकाकरण रणनीति भेदभाव वाली: राहुल
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की टीकाकरण की रणनीति भेदभाव वाली है और उसने कमजोर वर्गों के लिए टीके की कोई गारंटी नहीं दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि 18 से 45 साल के आयुवर्ग के लोगों के लिए कोई मुफ्त नहीं टीका नहीं होगा। कीमतों पर नियंत्रण किए बिना बिचौलियों को ला दिया गया है। कमजोर वर्गों के लिए टीके की कोई गारंटी नहीं है।






कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भारत की टीका की रणनीति वितरण करने नहीं, बल्कि भेदभाव करने करने वाली है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 के रोकथाम के लिए टीका लगवा सकेंगे। बता दें कि सरकार ने टीकाकरण अभियान में ढील देते हुए राज्यों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी है। 


कोरोना टैक्स के नाम पर जनता से खूब हुई लुटाई : सुरजेवाला
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने टीके की कीमत के बारे में निर्णय कंपनियों पर छोड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले एक साल में कोरोना टैक्स के नाम पर जनता से खूब हुई लुटाई, पर न अस्पताल, न डॉक्टर, न वेंटिलेटर, न वैक्सीन और न दवाई उपलब्ध करवाई और न ही 6,000 की राशि खाते में जमा कराई। हां, कोरोना के नाम पर विज्ञापन और तस्वीरें छपवाईं।

सुरजेवाला ने दावा किया कि 19 अप्रैल को टीकाकरण की उम्र तो 18 साल कर दी पर कीमत का निर्णय अब सरकार नहीं, टीका बनाने वाली कंपनी करेगी। यानी अब टीका मुफ्त नहीं, अब टीका 200 रुपये में भी नहीं, अब टीके की कीमत का निर्णय कंपनी करेगी, है ना सचमुच आपदा में अवसर! मोदी है तो यह मुमकिन है। 

सिब्बल ने प्रधानमंत्री की जनसभाओं को लेकर साधा निशाना
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जनसभाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह जितना जुनून चुनाव जीतने में दिखा रहे हैं उतना कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध जीतने में क्यों नहीं दिखा रहे हैं। सिब्बल ने ट्वीट किया कि मोदी जी, आप चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। यही जुनून कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध जीतने में क्यों नहीं दिखता?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed