{"_id":"634e2a4c34e2233d146b3808","slug":"congress-rahul-gandhi-bharat-jodo-yatra-enters-andhra-pradesh-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: आंध्र प्रदेश पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी का हुआ स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: आंध्र प्रदेश पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी का हुआ स्वागत
Tue, 18 Oct 2022 09:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Oct 2022 09:53 AM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के आंध्र प्रदेश पहुंचते ही राज्य कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज (मंगलवार) को आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर गई। राहुल गांधी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के आंध्र प्रदेश पहुंचते ही राज्य कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
आसमान की निगाहों से देखिए #BharatJodoYatra पर आंध्र प्रदेश का प्यार। pic.twitter.com/4sqrPPm9kX
— Congress (@INCIndia) October 18, 2022
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुताबिक, आज की यात्रा में राहुल गांधी, अलुरु, हट्टी बेलागल और मुनिकुर्ती में पदयात्रा करेंगे। इसके बाद वह अदोनी के छगी गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। यह यात्रा 21 अक्टूबर तक आंध्रप्रदेश में जारी रहेगी। इसके बाद यात्रा तेलंगाना के रास्ते कर्नाटक में फिर से प्रवेश करेगी।
विज्ञापन