{"_id":"609792348ebc3ed63a169ab1","slug":"congress-rahul-gandhi-attacks-over-pm-narendra-modi-says-india-needs-oxygen-not-central-vista-project-pm-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: 'देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए' राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: 'देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए' राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज
Sun, 09 May 2021 01:11 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 09 May 2021 01:11 PM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर से देश बेहाल है। रोजाना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। वहीं, 4 हजार के पार मौतों का आंकड़ा भी खौफ बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर से देश बेहाल है। रोजाना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। वहीं, 4 हजार के पार मौतों का आंकड़ा भी खौफ बढ़ा रहा है। इस बीच सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है। अब इस प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पोस्ट कीं दो तस्वीरें
बता दें कि राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें पहली तस्वीर में आम लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लंबी कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के लिए खुदाई का काम चालू दिख रहा है। इन तस्वीरों के साथ राहुल ने लिखा कि देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए।
विज्ञापन
देश को PM आवास नहीं, सांस चाहिए! pic.twitter.com/jvTkm7diBm
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 9, 2021
विज्ञापन