फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress protests in Nagpur over remarks of shiv Sena BJP leaders against Rahul Gandhi reservation statement

Maharashtra: राहुल गांधी के खिलाफ शिवसेना-भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर हंगामा, विरोध में उतरी कांग्रेस

Thu, 19 Sep 2024 03:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 19 Sep 2024 03:29 PM IST
सार

बुधवार को अमरावती में बोंडे के बयान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई। हालांकि भाजपा सांसद अभी भी अपने बयान पर कायम हैं और उनका कहना है कि आरक्षण के खिलाफ बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Congress protests in Nagpur over remarks of shiv Sena BJP leaders against Rahul Gandhi reservation statement
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयानबाजी के खिलाफ गुरुवार को नागपुर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने वाले शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और भाजपा सांसद अनिल बोंडे को संबंधित पार्टियों से निकालने की मांग की। दरअसल राहुल गांधी के आरक्षण को लेकर दिए बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने कहा था कि राहुल गांधी की जीभ को जला देना चाहिए क्योंकि उनका आरक्षण पर बयान खतरनाक था और इससे बहुजन समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन


शिवसेना और भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को लेकर की थी विवादित बयानबाजी
बुधवार को अमरावती में बोंडे के बयान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई। हालांकि भाजपा सांसद अभी भी अपने बयान पर कायम हैं और उनका कहना है कि आरक्षण के खिलाफ बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने भी राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था। 
विज्ञापन


नागपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
इन दोनों नेताओं की विवादित टिप्पणियों के खिलाफ गुरुवार को नागपुर में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। नागपुर कांग्रेस प्रमुख विकास ठाकरे, पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार और पार्टी के नेता विशाल मुत्तेमवार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संजय गायकवाड़ और अनिल बोंडे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पीएम मोदी से भी माफी मांगने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के बयान पर हुआ था विवाद
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अपने अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने कहा था कि जब भारत एक निष्पक्ष जगह बन जाएगी तो कांग्रेस आरक्षण को खत्म करने पर विचार करेगी, लेकिन अभी भारत निष्पक्ष जगह नहीं है। भाजपा ने राहुल गांधी पर आरक्षण विरोधी बयान देने का आरोप लगाया। हालांकि राहुल गांधी ने विवाद होने पर स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और वह आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम आरक्षण को 50 प्रतिशत की सीमा से आगे ले जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed