फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Protest March: Congress wants political parties and NGO come together against Modi policies

Congress Protest March: ...तो यह है राहुल गांधी की बड़ी योजना! इसीलिए लगानी पड़ी कांग्रेस को यह गुहार

Fri, 05 Aug 2022 02:53 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:53 PM IST
सार

Congress Protest March: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बताते हैं कि यही वजह है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस बहुत जल्द ही किसानों के लिए पूरे देश भर में एक व्यापक अभियान चलाने वाली है। यह अभियान किसान कांग्रेस विंग की ओर से चलाया जाएगा...

विज्ञापन
Congress Protest March: Congress wants political parties and NGO come together against Modi policies
Congress Protest March: rahul gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्ष को मजबूत करने के लिए गैर सरकारी संगठनों जैसे तमाम संस्थानों से गुहार लगाई है। अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि देश के तमाम एनजीओ और अन्य संगठनों को मिलकर अब मजबूती से आगे आना होगा। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने भी पार्टी की अगली रणनीति का इशारा करते हुए कुछ इसी तरीके के संदेश दिए हैं। फिलहाल कांग्रेस के बड़े नेताओं के इस बयान के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। साथ ही उससे कांग्रेस के आंदोलन को कितनी धार मिलेगी, इसका भी आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

गैर सरकारी संगठनों को साथ लाने की तैयारी

शुक्रवार को कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन से पहले जब राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तो कांग्रेस के बड़े नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश की राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक सरोकार वालों को एक साथ आना चाहिए। ताकि भाजपा की गलत नीतियों का न सिर्फ खुलकर विरोध किया जा सके, बल्कि विपक्ष को मजबूत किया जा सके। अशोक गहलोत के बाद कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात का जिक्र किया कि विपक्ष में जब तक सब लोगों की सहभागिता नहीं होगी तब तक मजबूत नहीं हो सकेगा। इसलिए यह वक्त सब लोगों के एकजुट होकर देश में लोकतंत्र का गला घोटने वालों के खिलाफ खड़े होने का है।

विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी समेत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह बयान इसलिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि पार्टी अब अपनी इसी रणनीति पर आगे काम करने वाली है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है बीते कुछ दिनों से लगातार होने वाली बैठकों में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि कांग्रेस सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को साथ ही जोड़कर नहीं बल्कि सामाजिक सरोकार वाले तमाम संगठनों और गैर सरकारी संगठनों को भी आगे लेकर आए। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि व्यापारियों को इस पूरी मुहिम में साथ जोड़ना चाहिए। दरअसल राहुल गांधी लगातार हर मंच पर यह बात कहते आए हैं कि जीएसटी ने व्यापारियों को बुरी तरीके से तोड़ दिया है, लेकिन व्यापारियों की बात को कोई भी उठाने वाला नहीं है। इसलिए व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं खासतौर से जीएसटी की वजह से होने वाले नुकसान को लेकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि इसके अलावा उनकी पार्टी किसानों को लेकर बहुत फिक्रमंद है। कांग्रेस की योजना के मुताबिक अगले कुछ दिनों में योजनाबद्ध तरीके से व्यापक अभियान चलाकर किसानों और व्यापारियों को जोड़कर भाजपा की नीतियों का विरोध करने की योजना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए अभियान चलाएगी कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बताते हैं कि यही वजह है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस बहुत जल्द ही किसानों के लिए पूरे देश भर में एक व्यापक अभियान चलाने वाली है। यह अभियान किसान कांग्रेस विंग की ओर से चलाया जाएगा। कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक अक्तूबर में शुरू होने वाली कांग्रेस की पदयात्रा से पहले ही किसान को जागरूक करने की यात्राएं शुरू कर दी जाएंगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि कांग्रेस के इस भाजपा के नीति विरोधी महाअभियान में गैर सरकारी संगठनों के साथ तमाम तरीके से सामाजिक सरोकार रखने वाले संगठन और राजनीतिक दल भी उनके साथ जुड़ रहे हैं। इसके अलावा पार्टी ने अपने तमाम संगठनों के माध्यम से गैर सरकारी संगठन और अन्य दूसरे सामाजिक सरोकार वाले संगठनों से व्यापक अभियान चलाकर न सिर्फ उनको अपने साथ जोड़ने की अपील कर रहे हैं बल्कि अक्तूबर में होने वाली पदयात्रा में उन्हें शामिल किया जाएगा।



राहुल गांधी ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इस बात का जिक्र किया कि विपक्ष तब तक उतना ज्यादा प्रभावशाली नहीं होगा, जब तक समाज के दूसरे अन्य लोग उसका सहयोग नहीं देंगे। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए जवाब के माध्यम से इस बात का इशारा किया कि आने वाले दिनों में उनकी योजना और पार्टी की रणनीति क्या होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि पार्टी अब कार्यकर्ताओं नेताओं और जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ सरकारी संगठनों और सामाजिक सरोकार का कार्य करने वाले हर संगठन से मिलकर अपनी इस मुहिम को आगे बढ़ाएगी। पार्टी के उक्त वरिष्ठ नेता का कहना है कि यह सारी कार्य योजना अक्तूबर में होने वाली देशव्यापी पद यात्रा से पहले पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed