{"_id":"5aca67214f1c1b516b8b4773","slug":"congress-protest-against-central-govt-s-failure-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE : राजघाट पहुंचे राहुल गांधी, अनशन स्थल से हटाए गए टाइटलर और सज्जन कुमार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
LIVE : राजघाट पहुंचे राहुल गांधी, अनशन स्थल से हटाए गए टाइटलर और सज्जन कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदर्शन
- फोटो : FILE PHOTO
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास से पहले पार्टी विवादों में आ गई है। हालांकि अभी तक राहुल गांधी राजघाट नहीं पहुंच पाए हैं। सूत्रों के मुताबिक जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार के मंच से हटा दिया गया क्योंकि 84 दंगा मामले में दोनों आरोपी हैं। टाइटलर और सज्जन कुमार उपवास स्थल पर आए और कुछ देर रुके लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दोनों को जाने को कह दिया तो वो चलते बने।
विज्ञापन
वहीं राहुल गांधी 11 बजे से सांकेतिक उपवास करने वाले थे। पहले बताया गया कि राहुल गांधी शाम 4 बजे तक उपवास रखेंगे फिर बताया गया कि केवल 2 घंटों के लिए ही राहुल गांधी अनशन पर होंगे। राहुल गांधी तय किए हुए समय के 1 घंटे बाद भी उपवास स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी नहीं पता कि राहुल गांधी कब पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Sources say JD Tytler & Sajjan Kumar were asked to leave Rajghat, where the Congress party is staging a protest and hunger strike over atrocities on Dalits. #Delhi pic.twitter.com/HDlodke0GJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 9, 2018
बता दें कि कांग्रेस पार्टी केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पर इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। कांग्रेस दलितों पर अत्याचार के विरोध में एक दिन का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली का विरोध प्रदर्शन इसी का हिस्सा होगा।
कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार के खिलाफ और देश में सांप्रदायिक सौहार्द व शांति को बढ़ावा देने के लिए एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे।
राजधानी में राहुल गांधी के साथ दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन और पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ और सीबीएसई पेपर लीक, पीएनबी घोटाला, कावेरी विवाद, आंध्र को विशेष दर्जा दिए जाने जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के इस हड़ताल के जवाब में भाजपा ने 12 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।