फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress Priyanka gandhi vadra to get 42 seats 38 seats of west up under jyotiraditya scindia

पंजे का परचम लहराने को कांग्रेस ने बांटी सीटें, प्रियंका 42 और सिंधिया संभालेंगे 38 सीटों का जिम्मा

Sun, 10 Feb 2019 09:55 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
congress Priyanka gandhi vadra to get 42 seats 38 seats of west up under jyotiraditya scindia
Priyanka Gandhi- Jyotiradtya Scindia - फोटो : self

उत्तर प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर पंजे का परचम लहराने के लिए कांग्रेस ने सीटों का बंटवारा कर दिया है। कांग्रेस नेता राज बब्बर और उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रभारी गुलाम नबी आजाद के साथ हुई बैठक के बाद अब सभी 80 सीटों को नए प्रभारियों के बीच बांट दिया गया है। पूर्वांचल की प्रभारी  प्रियंका गांधी वाड्रा को 42 लोकसभा सीटें और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 38 सीटों का जिम्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया गया है। 

विज्ञापन


चार दिवसीय दौरे पर प्रियंका

कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 11 फरवरी को यूपी के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया राजधानी लखनऊ में रोड शो करेंगे। यह रोड शो अमौसी हवाईअड्डे से लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय तक 40 किमी लंबा होगा। राहुल गांधी ने दोनों युवा नेताओं को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य भी दिया है। शायद इसी वजह से यह रोड शो विधानसभा के सामने से गुजरना था मगर अब इसके रुट में बदलाव  किया गया है। सूत्रों मुताबिक एयरपोर्ट से आलमबाग, चारबाग, हुसैनगंज के बाद जुलूस को बर्लिंगटन चौराहे से ओडियन सिनेमा की ओर मोड़ दिया जाएगा। जहां से लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचेगा। 
विज्ञापन


प्रियंका अपने प्रदेश दौरे की शुरुआत उन्नाव से करेंगी। उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप है। इसके बाद वह रायबरेली में रात्रि विश्राम कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी और योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र गोरखपुर भी इस योजना के केंद्र में है। रायबरेली के नेता धीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में चार सदस्यों की टीम बनाई गई है। विधानसभा के अनुसार मुकलातों का दौर चलेगा। पहले माना जा रहा था कि पार्टी बसपा-सपा गठबंधन की मजबूत सीटों पर डमी उम्मीदवार उतार सकती है, मगर अब इसकी गुंजाइश नहीं नजर आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ऑफिस में प्रियंका को 'पीजीवी' (प्रियंका गांधी वाड्रा) के नाम से जाना जाता है। उनका क्षेत्र समेलमपुर तक फैला है जबकि सिंधिया कानपुर और गाजियाबाद के बीच के पश्चिम उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed