फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Presidential Poll Mallikarjun Kharge Shashi Tharoor Electors asked to put tick mark Madhusudan Mistry

Congress Presidential Poll: खरगे ने BJP-RSS को घेरा, थरूर की टीम की अपील पर चुनाव प्रक्रिया में हुआ बदलाव

Sun, 16 Oct 2022 08:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 16 Oct 2022 08:48 PM IST
सार

पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार को होगा और मतगणना बुधवार को होगी।

विज्ञापन
Congress Presidential Poll Mallikarjun Kharge Shashi Tharoor Electors asked to put tick mark Madhusudan Mistry
शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में कहा कि कर्नाटक में 100% हमारी पार्टी सत्ता में वापस आएगी। हमारे नेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे (भाजपा-आरएसएस) यहां स्वायत्त निकायों और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें संसद से सड़क तक लड़ना है। यह मुश्किल है क्योंकि बेरोजगारी और मुद्रास्फीति है, जीडीपी विकास दर गिर रही है, रुपये का मूल्य गिर रहा है, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने कहा कि संगठन को मजबूत करना और भाजपा-आरएसएस की प्रतिशोधी नीतियों से लड़ना मेरा कर्तव्य है। वे धर्म के आधार पर देश को बांट रहे हैं। वे पिछड़ों, अनुसूचित जातियों, अल्पसंख्यकों को बांट रहे हैं। वे सब कुछ चुनाव के नजरिए से देखते हैं। 

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से एक खास अपील की। टीम ने कहा कि पीसीसी प्रतिनिधियों को मतपत्र पर अपनी पसंद के नाम के आगे '1' अंकित करने के लिए कहा गया है। उम्मीदवारों में क्रम संख्या '1' पर मल्लिकार्जुन खड़गे हैं और थरूर '2' पर हैं। ऐसे में मतदान करने वालों के लिए शंका की स्थिति पैदा हो सकती है। 

थरूर की टीम द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद मिस्त्री ने उन्हें बताया कि अब पसंदीदा उम्मीदवार के नाम पर '1' के बजाय एक टिक लगाया जाएगा। कल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपने समर्थन वाले उम्मीदवार के लिए 'टिक' चिह्न के साथ मतदान करेंगे। सुचारु मतदान के लिए इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले शनिवार को जारी मतदान के निर्देश में मिस्त्री ने कहा था कि पीसीसी सदस्य उम्मीदवार के नाम के आगे मतपत्र पर '1' का निशान लगाएंगे और मतपत्र को मोड़कर मतपेटी में डाल देंगे।



थरूर की टीम ने मिस्त्री के सामने मामला उठाया था, जिसमें कहा गया था कि इससे मतदाता भ्रमित हो सकते हैं क्योंकि खरगे क्रमांक 1 पर हैं और थरूर क्रमांक 2 पर मतपत्र पर हैं। मिस्त्री ने पसंदीदा विकल्प से पहले '1' लिखने के लिए पार्टी के संविधान का हवाला दिया था।


तकरीबन 137 साल के इतिहास में छठी बार कांग्रेस का अध्यक्ष तय करने के लिए चुनावी मुकाबला कराया जाएगा। इसके साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने पर 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस की कमान संभालेगा। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार को होगा और मतगणना बुधवार को होगी।

खरगे और थरूर इस मुकाबले में एक-दूसरे के सामने हैं। दोनों प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के 9,000 से अधिक डेलीगेट्स (निर्वाचित मंडल के सदस्य) को अपनी ओर करने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं।

कांग्रेस के अध्यक्ष पर के चुनाव की पूरी प्रक्रिया

  • सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा मतदान 
  • सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपने समर्थन वाले उम्मीदवार के लिए 'टिक' चिह्न के साथ मतदान करेंगे
  • सुचारु मतदान के लिए किए गए इंतजाम
  • मतपेटियां 18 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेंगी
  • 19 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी
  • एआईसीसी में भी मतदान केंद्र बनाए गए 
  • AICC में 50 से अधिक लोग मतदान करेंगे
  • पूरी मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और स्वतंत्र होगी
  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी दिल्ली में मतदान करेंगे
  • पार्टी सांसद राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं, वह जहां हैं वहां मतदान केंद्र बनाया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed