{"_id":"5ea42ac0b8b8c1648822f63f","slug":"congress-president-sonia-gandhi-writes-to-prime-minister-narendra-modi-on-the-grave-economic-crisis-facing-the-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर आर्थिक संकट को लेकर सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गंभीर आर्थिक संकट को लेकर सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
Sat, 25 Apr 2020 06:04 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Apr 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के गंभीर आर्थिक संकट को लेकर चिट्ठी लिखी है। उन्होंने (एमएसएमई) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग की चिंताओं को दोहराया और निवारण के लिए पांच सुझाव भी दिए हैं। इस चिट्ठी में सोनिया गांधी ने लिखा कि लॉकडाउन की एक दिन की कीमत सेक्टर्स पर 30 हजार करोड़ की चोट कर रहा है।
विज्ञापन
ज्यादातर एमएसएमई को जो भी ऑर्डर मिले थे अब वो समाप्त हो चुके हैं। जिसका असर अब उनके कामकाज पर नजर आएगा। एमएसएमई से 11 करोड़ लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है, लिहाजा आर्थिक संकट के इस दौर ने इस सेक्टर को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
विज्ञापन
Congress President Sonia Gandhi writes to Prime Minister Narendra Modi on the grave economic crisis facing the nation. She reiterated the concerns of MSMEs (Micro, Small and Medium Enterprises) & suggested five concrete ideas for redressal: Congress. #COVID19 pic.twitter.com/XPVTHvjDOS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 25, 2020