{"_id":"5ff59e488ebc3e2e670a7011","slug":"congress-president-sonia-gandhi-appoints-senior-observers-for-upcoming-assembly-election-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नियुक्त किए वरिष्ठ पर्यवेक्षक, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नियुक्त किए वरिष्ठ पर्यवेक्षक, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
Wed, 06 Jan 2021 04:56 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Jan 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस ने असम , पश्चिम बंगाल , केरल , तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में चुनाव अभियान प्रबंधन एवं समन्वय के लिए कई वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जिनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जो संबंधित राज्यों के प्रभारियों के साथ निकट समन्वय में काम करेंगे।
विज्ञापन
असम विधानसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक एवं शकील अहमद खान, केरल विधानसभा चुनाव के लिए अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता लुईजिनो फ्लेरियो एवं जी परमेश्वर तथा पश्चिम बंगाल के लिए वरिष्ठ नेता बीके हरि प्रसाद और पंजाब सरकार के मंत्री विजय इंदर सिंघला एवं झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही, तमिलनाडु एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली, एमएम पल्लम राजू और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि असम , पश्चिम बंगाल , केरल , तमिलनाडु और पुडुचेरी में अप्रैल - मई में विधानसभा चुनाव होना है।