फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Rahul Gandhi to visit Dubai in October

दुबई से भारतीय मतदाताओं को रिझाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कार्यक्रम तय 

Sun, 09 Sep 2018 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 04:29 AM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul Gandhi to visit Dubai in October
राहुल गांधी
विदेशी जमीन पर भारतीयों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और कांग्रेस की छवि संवारने में जुटे राहुल गांधी अब अक्तूबर में दुबई का दौरा करेंगे। राहुल के दो दिनों के प्रस्तावित दुबई दौरे में वहां रहने वाले भारतीयों की जनसभा को भी संबोधित करेंगे।  
विज्ञापन


कैलास मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद राहुल के चुनावी राज्यों में दौरे शुरू होने हैं। वहीं दिल्ली में समाज के विभिन्न वर्गों और पेशेवरों से मिलने के क्रम में वे 22 को शिक्षकों से रूबरू होंगे। विभिन्न राज्यों के शिक्षक दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में जुट रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं को जानेंगे और सवाल-जवाब भी होगा।  
विज्ञापन


राहुल गांधी खुद के खिलाफ फैलाए गए दुष्प्रचार को समाप्त करने और खुद को राजनीतिक तौर पर परिपक्वव साबित करने के लिए जसीधा संवाद कर रहे हैं। चुनावी राज्यों में जनसभाओं को तो संबोधित कर ही रहे हैं लेकिन उनका फोकस विभिन्न व्यवसायों से जुड़े पेशेवरों से सीधे संपर्क का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल विदेश में रहने वाले भारतीयों के बीच भी अपनी छवि बनाने में जुटें हैं। इससे पहले वे अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड का दौरा कर चुके हैं। राहुल के दुबई दौरे के राजनीतिक मायने भी हैं। वहां काम करने और रहने वाले करीब 34 लाख भारतीय हैं। राहुल उनके बहाने भारत में रहने वाले परिवारों, रिश्तेदारों तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। आयोजक इस कोशिश में हैं कि राहुल वहां करीब पांच हजार लोगों को संबोधित करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed