फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi Slams On Prime minister Narendra Modi 

राहुल का तंज- डियर पीएम दावोस में बताएं देश की 73 फीसदी संपत्ति 1% लोगों के पास क्यों?

Tue, 23 Jan 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi Slams On Prime minister Narendra Modi 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए भाषण पर चुटकी ली है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा- प्रिय प्रधानमंत्री, स्विट्जरलैंड में आपका स्वागत है! कृपया दावोस में बताएं कि क्यों भारत की 1 फीसदी जनसंख्या के पास देश की 73 फीसदी संपत्ति का हिस्सा है?
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने इस संदर्भ उस रिपोर्ट का हवाला दिया है जिसमें, इस बात का जिक्र किया गया है कि देश के करीब 1 फीसदी अमीर भारतीयों के पास पिछले साल 73 फीसदी कमाई का हिस्सा रहा है। राहुल ने अपने ट्वीट से पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए देश में बढ़ रही अमीर-गरीब के बीच की खाई की ओर ध्यान खींचा है।
विज्ञापन




 गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार यानि 22 जनवरी को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी मेहमानों से गले मिलने पर कटाक्ष करते हुए सवाल उठाया था। दरअसल, दुनिया के नेताओं से गले मिलने के अपने अंदाज पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि 'मैं एक आम आदमी हूं मुझे प्रोटोकॉल नहीं पता दुनिया के नेता भी उनके इस खुलेपन के लिए उन्हें पसंद करते हैं और मित्रवत रिश्ते बन जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मीडिया में आए इसी बयान पर रि-ट्वीट करते हुए व्यंगात्मक ढंग से लिखा था कि खुद को बताते हैं जो बहुत आम, खास को ही गले लगाना उनका काम, मोदीजी, ऐसी भी क्या मजबूरी गले लगाने वालों में किसान मजदूर और जवान का होना भी है जरूरी। राहुल गांधी पहले भी प्रधानमंत्री के गले मिलने को हगप्लोमेसी बताकर इसका कूटनीतिक लाभ न होने पर सवाल उठा चुके हैं। अभी हाल इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की यात्रा के दौरान कांग्रेस ने बाकायदा वीडियो और पुरानी तस्वीरें जारी करके निशाना साधा था। 


आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पीएम मोदी पर तीखा हमला कर अपने सवालों के जवाब मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed