{"_id":"5a672e224f1c1b80268b5f78","slug":"congress-president-rahul-gandhi-slams-on-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल का तंज- डियर पीएम दावोस में बताएं देश की 73 फीसदी संपत्ति 1% लोगों के पास क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल का तंज- डियर पीएम दावोस में बताएं देश की 73 फीसदी संपत्ति 1% लोगों के पास क्यों?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Jan 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए भाषण पर चुटकी ली है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा- प्रिय प्रधानमंत्री, स्विट्जरलैंड में आपका स्वागत है! कृपया दावोस में बताएं कि क्यों भारत की 1 फीसदी जनसंख्या के पास देश की 73 फीसदी संपत्ति का हिस्सा है?
कांग्रेस अध्यक्ष ने इस संदर्भ उस रिपोर्ट का हवाला दिया है जिसमें, इस बात का जिक्र किया गया है कि देश के करीब 1 फीसदी अमीर भारतीयों के पास पिछले साल 73 फीसदी कमाई का हिस्सा रहा है। राहुल ने अपने ट्वीट से पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए देश में बढ़ रही अमीर-गरीब के बीच की खाई की ओर ध्यान खींचा है।
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार यानि 22 जनवरी को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी मेहमानों से गले मिलने पर कटाक्ष करते हुए सवाल उठाया था। दरअसल, दुनिया के नेताओं से गले मिलने के अपने अंदाज पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि 'मैं एक आम आदमी हूं मुझे प्रोटोकॉल नहीं पता दुनिया के नेता भी उनके इस खुलेपन के लिए उन्हें पसंद करते हैं और मित्रवत रिश्ते बन जाते हैं।'
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मीडिया में आए इसी बयान पर रि-ट्वीट करते हुए व्यंगात्मक ढंग से लिखा था कि खुद को बताते हैं जो बहुत आम, खास को ही गले लगाना उनका काम, मोदीजी, ऐसी भी क्या मजबूरी गले लगाने वालों में किसान मजदूर और जवान का होना भी है जरूरी। राहुल गांधी पहले भी प्रधानमंत्री के गले मिलने को हगप्लोमेसी बताकर इसका कूटनीतिक लाभ न होने पर सवाल उठा चुके हैं। अभी हाल इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की यात्रा के दौरान कांग्रेस ने बाकायदा वीडियो और पुरानी तस्वीरें जारी करके निशाना साधा था।
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पीएम मोदी पर तीखा हमला कर अपने सवालों के जवाब मांग रहे हैं।