फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi slams Defense Minister over Rafale aircrafts deal

राहुल गांधी बोले- रक्षा मंत्री की चुप्पी से साफ है राफेल डील में हुई गड़बड़ी

Thu, 08 Feb 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi slams Defense Minister over Rafale aircrafts deal
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : ANI

रॉफेल लड़ाकू विमान की खरीद को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के देशहित में गोपनीयता संबंधी बयान के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले में सरकार से जवाब चाहते हैं। रॉफेल पर राहुल ने कहा कि कुछ न कुछ गड़बड़ी तो हुई है। दाल में काला है। लिहाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डील से संबंधित पूछे गए तीन मूलभूत सवालों को जवाब देना चाहिए। 

विज्ञापन


राहुल ने बृहस्पतिवार को संसद परिसर में कहा रक्षा मंत्री अब कहती हैं कि सीक्रेट है नहीं बता सकती हैं लेकिन पहले कुछ और बात कहती थीं दोनों बयान उन्हीं के हैं। हमने पीएम से तीन सवाल पूछे हैं जवाब नहीं आए हैं। आपने विमान का क्या दाम दिया है। क्या कैबिनेट की रक्षा कमेटी से इस संबंध में पूछा गया था। सरकारी उपक्रम एचएएल से छीनकर इसे एक बिजनेस मैन को किस आधार पर दिया गया है। मोदी जी जवाब नहीं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी इतने लंबे भाषण में मूलभूत सवालों का जवाब नहीं दे सकते थे। 
विज्ञापन


बताते चलें कि सरकार ने 58 हजार करोड़ के 36 राफेल जेट के सौदे के संबंध में विपक्ष के आरोपों को ‘निराधार’ बताया। सरकार ने कहा कि इस संबंध में विवरण के खुलासे की मांग अव्यावहारिक है और ऐसा करना राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के बराबर होगा। सरकार की तरफ से कहा गया है कि राफेल सौदे के मूल्य और ब्योरे को सार्वजनिक किए जाने की मांग की जा रही है जो मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपनीयता की शर्तों के मुताबिक, यूपीए सरकार ने भी कई रक्षा सौदों का ब्योरा सार्वजनिक करने में असहमति जताई थी। संसद में पूछे गए सवालों पर भी यही रुख अपनाया था। सरकार ने कहा है कि राफेल विमान की मोटे तौर की लागत की जानकारी संसद को दी जा चुकी है। आइटम के लिहाज से लागत और अन्य सूचनाएं बताने पर वे सूचनाएं भी आम हो जाएंगी, जिनके तहत इन विमानों का कस्टमाइजेशन और वेपन सिस्टम से लैस किया जाएगा। 


गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार (7 फरवरी) को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के राज्यसभा में दिए गए भाषण के बाद सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा था कि ये देश आपसे सवाल करता है और आपको देश का पीएम होने के नाते सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले सवाल में पूछा था कि क्या आपने पेरिस जाकर खुद राफेल डील बदली है? दूसरे सवाल में पूछा था कि क्या आपने सुरक्षा मामलों में कैबिनेट से मंजूरी ली? वहीं तीसरे और आखिरी सवाल में राहुल ने पूछा था कि राफेल डील का सौदा कितने में किया? यह देश आपसे जानना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed