{"_id":"5a6f12014f1c1b8e268b7017","slug":"congress-president-rahul-gandhi-meghalaya-visit-cancelled-after-chopper-rejected-by-spg","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल पुराना चॉपर मिलने पर राहुल गांधी का मेघालय दौरा रद्द, SPG ने किया रिजेक्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
20 साल पुराना चॉपर मिलने पर राहुल गांधी का मेघालय दौरा रद्द, SPG ने किया रिजेक्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मेघालय दौरा रद्द हो गया है। इसके पीछे जो वजह है, वो है दौरे के लिए उनको दिया गया 20 साल पुराना चॉपर। दरअसल राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी एसपीजी ने इस चॉपर को उनकी सुरक्षा के लिए खतरनाक बताते हुए दौरा रद्द करने का निर्देश दिया है।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मेघालय प्रदेश कांग्रेस समिति के सूत्रों ने बताया कि 'राहुल का मेघालय दौरा सुरक्षा मानकों के लिहाज से रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे उनको दिया गया दो दशक पुराना पवन हंस चॉपर है।'
वहीं दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस के एक नेता ने कहा 'क्या वह राहुल गांधी को मारना चाहते हैं? वह ऐसा कैसे कर सकते हैं? राजनीतिक विरोध अलग बात है लेकिन यहां किसी व्यक्ति की सुरक्षा का सवाल है।'
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस ने मेघालय में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होंगे।
वहीं इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले ही मेघालय का दौरा कर चुके हैं। एक के बाद कई राज्यों को अपनी रणनीति से जीतने वाले शाह इस बार नॉर्थ ईस्ट में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने की फिराक में हैं।