{"_id":"5aab4a4c4f1c1b00768b5d08","slug":"congress-president-rahul-gandhi-changed-their-focus-he-will-listen-to-block-lavel-party-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से कांग्रेस महाधिवेशन, पहली बार ब्लॉक कार्यकर्ताओं की सुनेंगे राहुल गांधी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज से कांग्रेस महाधिवेशन, पहली बार ब्लॉक कार्यकर्ताओं की सुनेंगे राहुल गांधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में आज से कांग्रेस पार्टी का 48 वां अधिवेशन शुरू हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस अधिवेशन में कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। सूत्रों की मानें तो 1500 के आसपास ऑल इंडिया कांग्रेस के कार्यकर्ता और 12,000 कार्यकारी सदस्य शामिल हो सकते हैं।
तीन दिन तक चलने वाला यह अधिवेशन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। बता दें इससे पहले अधिवेशन दिसंबर 2010 में हुआ था जो दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित किया गया था।
इस सम्मेलन के पहले दिन सब्जेक्ट कमेटी के लोग अलग-अलग प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। वहीं 17 और 18 मार्च को अधिवेशन की शुरुआत राहुल गांधी के भाषण से करेंगे। कांग्रेस ने अधिवेशन के लिए आयोजन समिति, ड्राफ्टिंग कमेटी और उसके तहत चार उपसमिति और एक संविधान संशोधन कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 16 मार्च को सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी जो कांग्रेस से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करेगी। पहले दिन जहां इस अधिवेशन की रूपरेखा को पूरी तरह से तैयार करने में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम प्रमुख है।
वहीं अधिवेशन के दूसरे दिन 17 और 18 को कांग्रेस के भीतर दो दो प्रस्तावों पर गहन मंथन होगा। जबकि इसी दौरान कांग्रेस की वर्किंग कमिटी का भी गठन होगा।

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर होगा यहां मंथन
पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी के कमान में आयोजित होने वाले इस पहले महाधिवेशन के फोकस में कुछ बदलाव होने की संभावना है। अभी तक पार्टी के अधिवेशन का फोकस अध्यक्ष रहा करता था लेकिन अब राहुल इसमें बड़ा फेरबदल करने वाले हैं। इस बार अधिवेशन का फोकस राहुल और पार्टी के बड़े नेता नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता होंगे।
ऐसा बताया जा रहा है कि इस अधिवेशन व प्रस्तावों में कार्यकर्ताओं से लेकर ब्लॉक स्तर तक के अधिकारी को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उसके सुझाव को बाकायदा प्रस्तावों में शामिल करने की भी बात कही गई है। इस बार अधिवेशन का खास आकर्षण दूसरे देशों के राजदूत और उच्चायुक्त भी होंगे। अधिवेशन में शामिल होने के लिए उन्हें भी निमंत्रण भेजा गया है।
2019 को लेकर होगा यहां मंथन

यह अधिवेशन आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अधिवेशन में देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ साथ मोदी सरकार की कमियों को रेखांकित किया जाएगा। वहीं कांग्रेस राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, अंतरराष्ट्रीय मामलों, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव लेकर आएगी। इसके अलावा, कांग्रेस किसान की समस्याओं, युवा और रोजगार की बढ़ती समस्या सहित गरीबी उन्मूलन, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा दलितों और आदिवासियों की दयनीय स्थिति पर भी विचार करेगी।