फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress president Rahul gandhi being searched more than bjp president amit Shah on Google

गूगल पर शाह से ज्यादा सर्च किए जा रहे राहुल, कांग्रेस से आगे निकली भाजपा

Wed, 02 Jan 2019 03:40 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 02 Jan 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
congress president Rahul gandhi being searched more than bjp president amit Shah on Google
अमित शाह एवं राहुल गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गूगल पर राहुल गांधी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से कहीं ज्यादा सर्च किया जा रहा है। राहुल गांधी को अध्यक्ष बने हुए अभी एक साल का समय हुआ है पर उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस ने तीन राज्यों में सरकार बना ली है। वहीं गूगल पर कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को ज्यादा सर्च किया गया। 

विज्ञापन


गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, 11 दिसंबर 2017 से लेकर 11 दिसंबर 2018 तक राहुल की एवरेज सर्चिंग जहां 26 प्वॉइंट्स रही, वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की एवरेज सर्चिंग सिर्फ 6 प्वॉइंट्स रही। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, राहुल के अध्यक्ष बनने के पहले ही हफ्ते उन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया। 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2017 के बीच राहुल गांधी को 43 प्वॉइंट्स मिले, जबकि इसी दौरान अमित शाह को सिर्फ 5 प्वॉइंट्स मिले। 
विज्ञापन


मई में अमित शाह और राहुल गांधी दोनों की सर्चिंग बढ़ी, क्योंकि मई में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इसके बाद राहुल गांधी को जुलाई में सबसे ज्यादा सर्च किया। 15-21 जुलाई 2018 के बीच राहुल को 66 प्वॉइंट्स मिले थे। इसी दौरान राहुल ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाषण दिया था और मोदी को गले लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद गूगल पर उनकी सर्चिंग भले ही बढ़ी हो लेकिन कांग्रेस की सर्चिंग भाजपा के मुकाबले कम हुई है। दोनों ही पार्टियों के बारे में दिसंबर 2017 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया, क्योंकि इस दौरान गुजरात में विधानसभा चुनाव हुए थे। 11 दिसंबर 2017 से 11 दिसंबर 2018 के बीच भाजपा की एवरेज सर्चिंग जहां 23 प्वॉइंट्स रही, वहीं कांग्रेस की एवरेज सर्चिंग 13 प्वॉइंट्स थी।


मई में हुए कर्नाटक चुनावों के दौरान भी भाजपा और कांग्रेस की सर्चिंग बढ़ी। 13 मई से लेकर 19 मई 2018 तक भाजपा को 71 प्वॉइंट्स मिले थे, इस दौरान कांग्रेस को सिर्फ 19 प्वॉइंट्स मिले। हालांकि, नवंबर में भाजपा को सर्च करने वालों की संख्या में गिरावट आई, लेकिन दिसंबर में इनकी संख्या फिर बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed