फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Rahul gandhi asks question to Narendra modi gets trolled twitter

राफेल पर अपने ही सवालों में उलझे राहुल गांधी, ट्विटर पर हुए जमकर ट्रोल

Thu, 03 Jan 2019 08:58 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 03 Jan 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul gandhi asks question to Narendra modi gets trolled twitter
Rahul Gandhi
राफेल के मुद्दे पर छिड़ी जंग से होकर ट्विटर तक आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरूवार को संसद में राफेल सौदे पर ओपन बुक परीक्षा का सामना करना है। राहुल ने सवाल किया कि वह परीक्षा में खुद आएंगे या अपने प्रतिनिधि को भेजेंगे।
विज्ञापन


राहुल ने परीक्षा के लिए प्रधानमंत्री को चार सवाल भी भेजे और उनसे पूछा कि हर विमान के लिए 560 करोड़ रुपये की जगह 1600 करोड़ रुपये का भुगतान क्यों हुआ और करार एए (रिलायंस समूह के अनिल अंबानी का संदर्भ) को क्यों दिया गया, सार्वजनिक क्षेत्र की हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड को क्यों नहीं।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा कि कल, प्रधानमंत्री संसद में ओपन बुक राफेल सौदा परीक्षा’ का सामना करेंगे।

उन्होंने लिखा कि परीक्षा के प्रश्न ये हैं-

प्रश्न1: 126 की जगह 36 विमानों की जरूरत क्यों? 

प्रश्न2: 560 करोड़ रुपये प्रति विमान की जगह 1600 करोड़ रुपये क्यों? 

प्रश्न4 (तीसरा सवाल नदारद): ‘एचएएल’ की जगह ‘एए’ क्यों? क्या वह (मोदी) आएंगे या प्रतिनिधि भेजेंगे?
 



राहुल ने तीसरा सवाल नहीं पूछ चौथा सवाल किया जिसपर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। 
 


 


हालांकि कुछ देर के बाद उन्होंने तीसरा सवाल पूछते हुए कहा कि मैंने यह जानबूझकर किया था, मगर तबतक शायद बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने रात करीब 11:13 बजे ट्वीट कर कहा कि उन्होंने लोगों की मांग पर तीसरा सवाल पूछ रहे हैं। इस सवाल में राहुल ने मोदी से पूछा- मोदी जी प्लीज बताइए कि आखिर पर्रिकर जी ने राफेल की फाइल अपने बेडरूम में क्यों रखी थी?
 



 

सरकार के मंत्री भी नहीं रहे पीछे

राहुल गांधी के तीसरा सवाल नहीं पूछने पर सरकार ने मंत्रियों ने भी राहुल को घेरा। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाबी ट्वीट किया।
 


कृषि मंत्री राधमोहन सिंह ने भी राहुल को जवाब देते हुए लिखा
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed