फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Kharge claims efforts on to change constitution, warns about dictatorship

Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- संविधान को बदलने की हो रही कोशिश

Sun, 25 Feb 2024 07:37 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 07:37 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मौजूदा संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Congress President Kharge claims efforts on to change constitution, warns about dictatorship
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में नजर आ रही है। जहां एक तरह पीएम मोदी जनसभाओं को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। वहीं विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार पर जुबानी हमला कर रहा है। संविधान एवं राष्ट्रीय एकता सम्मेलन- 2024 के समापन समारोह में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  खरगे ने कहा कि संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


देश में संविधान को बदलने की हो रही साजिश- खरगे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर जनता आगामी लोकसभा चुनाव में मजूबती और एकजुट होकर खड़ी नहीं होंगी, तो निश्चित ही भारत में तानाशाही होगी। क्योंकि संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। परोक्ष रूप से मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए खरगे ने कहा कि हमें एकजुट होना होगा, जनता न्याय के साथ जीवन जीना चाहती है। 
विज्ञापन


संविधान बचा रहेगा तो देश में एकता बनी रहेगी- खरगे
खरगे ने कहा कि अगर संविधान बचेगा तो इस देश की एकता बची रहेगी। अगर लोकतंत्र बचा रहेगा तो हर कोई समृद्धि के साथ रह सकेगा। लेकिन दुख की बात है कि केंद्र में आज ऐसी कोई सरकार नहीं है जो संविधान की रक्षा रती हो या संविधान को ध्यान में रखकर काम करती हो। इसलिए संविधान की रक्षा करना और उसका पालन करना सबसे जरूरी है। संबोधन के दौरान खरगे ने कहा कि आप सावधान हो जाईये, क्योंकि आपको गुमराह करने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी राज्यों के विधायकों की खरीद-फरोख्त क्यों हो रही-खरगे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मौजूदा संविधान को छोड़कर एक नए संविधान बनाने की साजिश चल रही है। पीएम मोदी संविधान की रक्षा की बाते करते हैं, लेकिन संविधान के रक्षक ईडी का इस्तेमाल क्यूं कर रहे हैं। विपक्षी राज्यों के विधायकों की खरीद-फरोख्त क्यों हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed