फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president expressed concern over the increasing suicide rate in Gujarat

Mallikarjun Kharge: गुजरात में आत्महत्या की बढ़ती दर पर कांग्रेस प्रमुख ने जताई चिंता, PM मोदी पर साधा निशाना

Fri, 01 Mar 2024 06:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Mar 2024 06:21 PM IST
सार

Mallikarjun Kharge: गुजरात में आत्महत्या के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आंकड़े परेशान करने वाले हैं और तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। 

विज्ञापन
Congress president expressed concern over the increasing suicide rate in Gujarat
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को गुजरात में बढ़ती आत्महत्या की दर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पेश किए गए आत्महत्या के आंकड़े परेशान करने वाले हैं। जिस पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। बता दें कि राज्य विधानसभा में बीते सोमवार को आत्महत्या के आधिकारिक आंकड़े पेश किए गए। जिनमें बताया गया कि पिछले तीन वर्षों में 495 छात्रों सहित 25,478 लोगों ने अपने जीवन को समाप्त किया है। 

विज्ञापन

खरगे ने अपने बयान में कहा कि सरकार के मुताबिक इन घटनाओं के पीछे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां, गंभीर शारीरिक बीमारियां, पारिवारिक समस्याएं, वित्तीय संकट और परीक्षाओं में असफल होने जैसे कारण हैं। यह गंभीर हकीकत गुजरात में भाजपा सरकार की उन सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का समाधान करने की विफलता दिखाती है, जिनसे हमारे लोग जूझ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान में कहा गया कि खासतौर पर राज्य के अहमदाबाद में 3320, सूरत में 2862 और राजकोट में 187 आत्महत्याएं चिंताजनक हैं। अकेले अहमदाबाद में 3,280 आत्महत्या के मामले सामने आना दिखाता है कि इस संकट की मूल वजहों को संबोधित करने के लिए नीतियों को प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया।  

विज्ञापन

उन्होंने कहा, इन मुद्दों से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति की तत्काल जरूरत है। जिस पर अभी तक सरकार का बिल्कुल ध्यान नहीं गया है। प्रधानमंत्री एक तरफ तो सेमीकंडक्टर संयंत्रों को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन अपने ही गृह राज्य में इस गंभीर मानव त्रासदी पर पूरी तरह चुप हैं। देश को अगर सेमीकंडक्टर की जरूरत है तो बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय सहायता कार्यक्रमों और शैक्षणिक सहायता प्रणालियों की भी उतनी ही जरूरत है। 

कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार से हेल्पलाइन सेवाओं की प्रभावशीलता का फिर से मूल्यांकन करने और जरूरतमंद लोगों को मानसिक स्वास्थ्य और वित्तीय सहायता प्रदान करने में अधिक संसाधनों का निवेश करने का आग्रह करती है। कांग्रेस इन आत्महत्याओं से जुड़ी परिस्थितियों की गहन और पारदर्शी जांच की मांग करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed