Congress President Election: अशोक गहलोत का बड़ा एलान, कांग्रेस अध्यक्ष पद का लडूंगा चुनाव
केरल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं इस चुनाव के लिए नामांकन करूंगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा।
केरल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी यही प्रस्ताव पास किया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।
गहलोत ने कहा, यह तय है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय करूंगा। उन्होंने कहा, देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत करने की जरूरत है।
मनीष तिवारी और शशि थरूर भी उतर सकते हैं मैदान
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के चुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। ऐसे में अशोक गहलोत के एलान के बीच खबर है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और शशि थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस की ताजा आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों में 17 अक्तूबर को चुनाव होने हैं और मतगणना के तुरंत बाद 19 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।